Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2025 में कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 मामलों की जांच: मुकेश रेपसवाल

टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 17:10 IST

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तपेदिक उन्मूलन के लिए स्क्रीनिंग, जांच, अधिसूचना, उपचार, पोषण सहायता तथा जन सहभागिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन, सतत निगरानी तथा बहु-क्षेत्रीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में टीबी उपचार की सफलता दर भी संतोषजनक रही है। 

वर्तमान उपचार समूह के अंतर्गत जिले की उपचार सफलता दर 95 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि वर्ष 2025 के लिए टीबी अधिसूचना के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले जिले ने उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की है। 

जिले में कुल 970 लक्ष्य के मुकाबले 981 टीबी मामलों की अधिसूचना दर्ज कर 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान हेतु जिले में व्यापक स्तर पर संभावित टीबी जांचें की गई हैं। वर्ष 2025 के दौरान कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 जांचें पूर्ण की गई हैं।

बैठक में बताया गया कि टीबी रोगियों में सह-रोगों की पहचान के लिए एचआईवी एवं मधुमेह जांच को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में कुल 1202 टीबी रोगियों में से 1171 रोगियों की एचआईवी स्थिति ज्ञात की जा चुकी है। तंबाकू नियंत्रण के तहत टीबी रोगियों की तंबाकू उपयोग स्क्रीनिंग कर उन्हें परामर्श सेवाओं एवं टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 से जोड़ा जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि निक्षय मित्र पहल के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में कुल 646 रोगी उपचाराधीन हैं, जिनमें से 514 रोगियों को समुदाय एवं निक्षय मित्रों द्वारा पोषण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 3 अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें आवंटित की गई हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में उपायुक्त ने 2 टीबी चैंपियन को सम्मानित भी किया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी ने ड्रग एडिक्शन (नशा उन्मूलन) को लेकर भी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा इसके नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों से उपायुक्त को अवगत करवाया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. पंकज गुप्ता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. कर्ण हितैषी, एनजीओ प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD