Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया पुनर्निमित बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का उद्घाटन

47 लाख रुपए से पुनर्निमित योजना से 100 परिवारों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भटियात , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 16:54 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परछोड़ के लाहड़ू में 47 लाख रुपए की लागत से पुनर्निमित बहाव सिंचाई योजना लाहड़ू का विधिवत उद्घाटन किया। इस पुनर्निमित सिंचाई योजना के तहत 1560 मीटर लंबी विभिन्न सिंचाई कूहलों का निर्माण किया गया। इस नव पुननिर्मित सिंचाई योजना से 100 परिवारों की 11.74 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

इस अवसर पर लाहड़ू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक विकास कार्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जा रहा है तथा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित कार्यों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग से संबंधित 365 करोड़ रुपए की लागत की 46 विकास योजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिनमें 23 पेयजल योजनाएं, 18 सिंचाई योजनाएं, तीन बाढ़ नियंत्रण तथा दो सीवरेज योजनाएं शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि भटियात विस क्षेत्र में 71 सिंचाई योजनाओं के माध्यम से 2642 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। यही नहीं जल शक्ति मंडल चुवाड़ी द्वारा लगभग 500 करोड रुपए की नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिन्हें स्वीकृति मिलने के उपरांत शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि चुवाड़ी में निर्माणाधीन सीवरेज स्कीम का कार्य आगामी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि सिंहुता में स्थापित की जा रही सीवरेज प्रणाली के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त समोट तथा ककीरा में सीवरेज प्रणाली स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तुत सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लाहड़ू में रामलीला मंच पर शैड निर्माण के लिए एस्टीमेट के अनुसार आवश्यक राशि देने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है इसलिए भविष्य में प्रत्येक विकास कार्य को करते समय पर्यावरण संतुलन तथा प्राकृतिक आपदा को मध्य नजर रखा जाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से कठिन होने के बावजूद भटियात क्षेत्र विकास की दृष्टि से प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों की तुलना में आगे है उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र से शिक्षित युवा वर्ग आज प्रदेश, देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। इससे पूर्व लाहड़ू पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। 

स्थानीय पंचायत प्रधान रमेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, युवक मंडल के पदाधिकारियों तथा यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का विशेष स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में निर्देशक वन निगम कृष्णा चंद चेला तथा एडवोकेट आशीष शर्मा ने भी अपने विचार रखे जबकि जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में जल शक्ति विभाग द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के अलावा भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के निदेशक अजय सिंह, ग्राम पंचायत परछोड़ के प्रधान रमेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा व अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, एचपीएससीबीएल के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट आशीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD