Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का इंतजार पूरा पंजाब कर रहा है : मनजिंदर सिंह सिरसा

Manjinder Singh Sirsa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर जांलधर (पंजाब) जाने वाले हैं। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे का पूरे पंजाब को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया से बात करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "प्रधानमंत्री का गुरु रविदास और पंजाब के लोगों से भावनात्मक रिश्ता रहा है। 

उनके दौरे का पूरा पंजाब इंतजार कर रहा है। सारी तैयारियां हो चुकी हैं।" प्रधानमंत्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर जालंधर जा रहे हैं। वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनके दौरे से पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'श्री गुरु रविदास' के नाम पर करने की मांग की है। मान ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

पीएम मोदी अपने इस दौरे के बीच डेरा सचखंड बल्लान पहुंचेंगे और वहां के संत निरंजन दास से मिलेंगे। डेरा सतखंड बल्लान को पंजाब के दोआबा इलाके के बड़े धार्मिक डेरों में से एक माना जाता है। यह डेरा जालंधर से करीब 13 किलोमीटर दूर बल्लान गांव में है। संत निरंजन दास को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

इसके पहले प्रधानमंत्री 1 फरवरी को वर्चुअली लुधियाना के एतिआणा में तैयार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के अलावा विधायक उपस्थित रहेंगे। हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

एयरपोर्ट को एचडब्ल्यूआर, आईसीएओ कोड वीआईएचएक्स और आयटा कोड प्रदान किए गए हैं। यह एयरपोर्ट बोइंग 737-700 और एयरबस 320 विमानों के लिए तैयार किया गया है। पहले चरण में एयरइंडिया और विस्तारा द्वारा दिल्ली के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं। हलवारा एयरपोर्ट से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधुनिक विमानन सुविधा उपलब्ध होगी और मौजूदा हवाई अड्डों पर दबाव कम होगा।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD