Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व

 

एफआईएच प्रो लीग से पहले 33 खिलाड़ियों के संभावित कोर ग्रुप की घोषणा

Sports News, Hockey, FIH Pro League, FIH Mens Pro League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 18:24 IST

हॉकी इंडिया ने सीनियर मेंस नेशनल कैंप के लिए 33 सदस्यों वाले संभावित कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है। इस कैंप का आयोजन 1 से 7 फरवरी तक ओडिशा के राउरकेला में होगा। एफआईएच मेंस प्रो लीग का आगामी चरण 10 से 15 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। ऐसे में यह कैंप इसकी तैयारियों का हिस्सा है। 

इस घरेलू चरण के साथ भारत के लिए साल के पहले अभियान की शुरुआत होगी। यह टीम हाल ही में समाप्त हुई हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के बाद इकट्ठा हो रही है। इस लीग में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी अनुभव मिला है, जिसने युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी दिया। हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हीरो हॉकी इंडिया लीग के बाद, हमें महसूस हुआ है कि यह टीम में बदलाव करने का सही समय है। 

हमने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया है, जबकि उन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है, जिन्होंने अपना मौका हासिल किया है। राउरकेला और होबार्ट में प्रो लीग के चरण चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि हम विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

सीनियर मेंस नेशनल कैंप के लिए 33 सदस्यीय सूची:

गोलकीपर: पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार और प्रिंसदीप सिंह।

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस और अमनदीप लाकड़ा।

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा और रोशन कुजूर।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे और मनिंदर सिंह।

 

Tags: Sports News , Hockey , FIH Pro League , FIH Mens Pro League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD