Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

15 गेंदों में अर्धशतक के बाद शिवम दुबे का बयान, अनुभव से मजबूत हुई मेरी सोच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shivam Dube
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापट्टनम , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 16:20 IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे की बल्लेबाजी चर्चा का विषय बनी रही। मैच के बाद दुबे ने अपने प्रदर्शन, अनुभव और मानसिक मजबूती को लेकर बात की और कहा कि लगातार मैच खेलने से उनका आत्मविश्वास और समझ मजबूत हुई है।

दुबे ने कहा कि अब वह अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे उन्हें मैच को पढ़ने और गेंदबाजों की रणनीति समझने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया, "मैं अब बेहतर मानसिकता के साथ खेल रहा हूं। अलग-अलग हालात में बल्लेबाजी करने से मुझे पता चल जाता है कि गेंदबाज क्या करने वाला है। यही मेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की सबसे बड़ी कुंजी है।"

विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में दुबे ने छठे नंबर पर उतरते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह भारतीय पुरुष खिलाड़ियों द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। उन्होंने 23 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि उनके 36 रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए, और उनका स्ट्राइक रेट 400 रहा।

दुबे ने गेंदबाजी को लेकर भी बात की और इसके लिए टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मुझे गेंदबाजी का मौका मिला है, और जब आप गेंदबाजी करते हैं तो आप और भी स्मार्ट बनते हैं। मैं इस पर भी काम कर रहा हूं और अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपनी ताकत पर बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि उनका रोल मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रेट को तेज रखना है। उन्होंने बताया कि मैच-अप समझना बहुत जरूरी है और उन्हें पता है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाजों पर दबाव बनाना है। इस मैच में शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और कप्तान मिचेल सैंटनर पर खास तौर पर हमला बोला। 

उन्होंने 12वें ओवर में सोढ़ी से अकेले 29 रन बटोर लिए। दुबे ने बताया, "उस समय कोई तय गेम प्लान नहीं था। यह मेरे अंदर से आया। मुझे लगा कि वह भी थोड़ा दबाव में है और खराब गेंद फेंकेगा। मैं उसी का इंतजार कर रहा था और मौके का फायदा उठाया।" दुबे ने आगे कहा कि वह हर मैच में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। 

मैं वही खिलाड़ी नहीं रहना चाहता जो पहले था। मैं हर अगले मैच में थोड़ा और स्मार्ट बनना चाहता हूं। बाता दें कि भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब टीम इंडिया की नजर शनिवार को तिरुवनंतपुरम में होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का शानदार समापन करने पर होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shivam Dube

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD