Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां ने 9वें सीजीसी इंटरनेशनल एमयूएन 2026 का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 12:43 IST

सीजीसी लांडरां के इंटरनेशनल अफेयर डिपार्टमेंट ने कैंपस में 9वें सीजीसी इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन ) 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 375 से ज़्यादा प्रतिनिधियों ने दो दिनों तक विचार-विमर्श और डिबेट में भाग लिया। 

इस आयोजन में प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी मद्रास, हिंदू कॉलेज, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (डीयू), हंसराज कॉलेज, थापर यूनिवर्सिटी, पीईसी, जीएनडीयू, एनएमआईएमएस, डीकिन यूनिवर्सिटी, यूआईएलएस, पंजाब यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, भवन विद्यालय, डीपीएस आदि से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने छह कमिटी के माध्यम से विभिन्न एजेंडों पर चर्चा और डिबेट की। इनमें शामिल थीं— यूएनजीए डीआईएसइसी कमेटी जिसका एजेंडा था, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, नैतिक और समान उपयोग के लिए इंटरनेशनल नॉर्म्स की स्थापना, यूएनएचआरसी का एजेंडा था, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स स्टैण्डर्ड के अनुरूप एलजीबीटीकयू अधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन सुनिश्चित करना, यूएनजीए हिस्टोरिक का एजेंडा था, भारत–पाकिस्तान के बीच बायलेटरल टेंशन पर विशेष जोर देते हुए रीजनल सुरक्षा खतरों का मूल्यांकन करना,  एआईआईपीएम का एजेंडा था, बढ़ती तलाक दरों और बदलते सोशल नॉर्म्स के चलते विवाह संस्था का पुनर्मूल्यांकन, इंटरनेशनल प्रेस और ‘प्रयास’, जो दिव्यांगजनों के लिए एक सामाजिक कमिटी थी, जिसका एजेंडा था, दिव्यांग छात्रों की शिक्षा पर डिजिटलीकरण का प्रभाव। 

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें चीफ गेस्ट एल्बा स्मेरिलियो, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर, चंडीगढ़, तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में  मधु मिश्रा, सीनियर एडवाइज़र, इकोनॉमिक्स, क्लाइमेट एवं डेवलपमेंट, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन, चंडीगढ़ तथा विशाल खन्ना, ब्रांच हेड, आईडीपी शामिल हुए। इन सभी अतिथियों का डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. रामनदीप सैनी, डायरेक्टर-प्रिंसिपल, सीबीएसए एवं सीजीसी इंटरनेशनल एमयूएन के फाउंडर,  ऐशना महाजन, हेड ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स एवं एमयूएन पैट्रन तथा संस्थान के डायरेक्टर्स और डीन, ने स्वागत किया। 

एल्बा स्मेरिलियो और मधु मिश्रा के प्रेरणादायक कीनोट संबोधनों ने प्रतिभागियों को एमयूएन द्वारा प्रदान किए गए मंच का उपयोग, लीडरशिप स्किल्स को बिकसित करने, डिबेट में अपना पक्ष रखने, विविध दृष्टिकोणों का सम्मान करने, बेहतर श्रोता बनने तथा संवाद और साझेदारी के माध्यम से मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। दो दिवसीय इस आयोजन ने सार्थक चर्चाएं, विविध दृष्टिकोणों और ठोस प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एमयूएन की एक विशेष और उल्लेखनीय पहल ‘प्रयास कमिटी’ रही, जो दृष्टिबाधित (विज़ुअली इमपैयेरेड) स्कूल्स के छात्रों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक अग्रणी प्रयास था। इस कमिटी ने विशेष रूप से सक्षम प्रतिभागियों को ग्लोबल डिप्लोमेसी में भाग लेने, आत्मविश्वास विकसित करने और प्रस्तावों में योगदान देने का अवसर प्रदान किया, जो इस आयोजन की समावेशिता और विविधता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की उत्कृष्टता और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। सभी छह कमीटीस  के विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एक लाख रुपये से ज़्यादा के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

सभी प्रतिनिधियों, स्पोंसर्स और आयोजन टीम्स के सामूहिक उत्साह और समर्पण ने 9वें सीजीसी इंटरनेशनल एमयूएन 2026 को सभी के लिए एक यादगार अनुभव बना दिया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD