Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी : मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 15:37 IST

उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कांगड़ा जिला में पेयजल तथा सिंचाई की योजनाओं को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को धर्मशाला के परिधि गृह में कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में गत तीन वर्षों में सबसे ज्यादा 354 पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं इस पर करीब 3240 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 

उन्होंने कहा कि सभी पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कांगड़ा जिला के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित की जा रही सीवरेज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरेज योजनाओं के निर्माण में तेजी लाई जाए। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा, नुरपुर, ज्वाली, देहरा, धर्मशाला तथा ज्वालाजी के लिए सीवरेज योजनाएं स्वीकृत की गई हैं इस के लिए करीब 433 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही एडीबी प्रोजेक्ट के तहत कांगड़ा जिला में 39 पंचायतों में बेहतर पेयजल योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।ृ उ

उन्होंने कहा कि फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना के लिए 300 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुकाहार मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए स्वीकृत किए गए हैं। पालमपुर के लिए केएफडी वितपोषित पेयजल, सीवरेज के लिए 135 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं इसके साथ ही देहरा विस क्षेत्र में 22 स्कीमों के जल संशोधन तथा युवी फिल्टरेशन के लिए 43 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है देहरा में नाबार्ड के तहत 46 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

देहरा क्षेत्र में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए ब्यास नदी से 1987.87 लाख रुपये की पेयजल योजना वन्य प्राणी परिसर योजना पर कार्य चल रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों से बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर सुझाव तथा विस्तार से चर्चा भी की गई। 

इससे पहले मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग की स्कीमों को लेकर विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD