Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जिला पुलिस संगरूर की बड़ी सफलता: सगे भाई ने मां-बहन की हत्या की साजिश रची, एक्सीडेंट का दिखावा किया-आरोपी गिरफ्तार

राज्य में ऐसे घिनौने अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा - वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 12:46 IST

जिला पुलिस संगरूर द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दिर्बा क्षेत्र में हुए दोहरे अंधा हत्या मामले का पता लगाकर सगे भाई द्वारा अपनी मां और बहन की हत्या की रची गई साजिश का खुलासा किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में स्थानीय रेस्ट हाउस में जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि दिनांक 17.01.2026 को सूचना मिली थी कि सरबजीत कौर (उम्र 35 वर्ष), निवासी मोड़ां, जो पंजाब पुलिस में सीआईडी यूनिट दिरबा में ड्यूटी पर थीं, अपनी कार नंबर पीबी13 बीएस 1294 (स्विफ्ट मॉडल) में अपनी मां इंदरजीत कौर (उम्र 55 वर्ष) को रिश्तेदारी में गांव भाई की पिशोर छोड़ने के लिए घर से सुबह निकली थीं। 

मां को वहां छोड़कर वे अपनी ड्यूटी पर जाने वाली थीं। रास्ते में सूलर घराट से गांव छाहर की ओर जाने वाली सड़क पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे कार में आग लग गई और मां-बेटी दोनों की मौत हो गई। उनके कंकाल कार में ही पाए गए थे। इस पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 15 दिनांक 17.01.2026 धारा 281, 106, 324(5) बीएनएस थाना दिरबा में दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध होने पर और मुकदमे का पता लगाने के लिए श्री दविंदर अत्री, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) संगरूर के कुशल मार्गदर्शन में श्रीमती रुपिंदर कौर, उप कप्तान पुलिस सब-डिवीजन दिरबा की निगरानी में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, इंचार्ज सीआईए संगरूर तथा इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, थाना प्रभारी दिरबा की विशेष टीमें बनाकर तकनीकी तरीके से जांच की गई।

श्री चीमा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान दिनांक 23.01.2026 को मुकदमा ट्रेस कर गुरप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी मोड़ां को नामजद कर गिरफ्तार किया गया तथा गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने 16/17.01.2026 की मध्यरात्रि के बीच अपनी बहन सरबजीत कौर और मां इंदरजीत कौर की हत्या कर दी, लाशों को कार में रखा, एक्सीडेंट का रूप देकर कार को पेड़ से टकराया, लाशों और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी तथा मौके से फरार हो गया था।

अब मुकदमे में धारा 281, 106 बीएनएस हटा कर धारा 103 बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपी का रिमांड हासिल कर आगे पूछताछ की जा रही है; महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।श्री चीमा ने कहा कि पुलिस इस दोहरे हत्या मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे घिनौने अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा प्रयास किया जाएगा कि अपराधी को मौत की सजा दिलवाई जाए।इस अवसर पर श्री दविंदर अत्री, कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) संगरूर, श्रीमती रुपिंदर कौर उप कप्तान पुलिस सब-डिवीजन दिरबा, इंस्पेक्टर संदीप सिंह इंचार्ज सीआईए संगरूर, इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह थाना प्रभारी दिरबा तथा अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD