Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार एवं सक्रिय भागीदारी की अपील

अमिटी विश्वविद्यालय, मोहाली में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 12:25 IST

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार और सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने जनतंत्र और लोकतंत्र के अविभाज्य संबंध पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र वह सशक्त आधार है, जिस पर सभी संस्थाएं प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती हैं।

अमिटी विश्वविद्यालय, सेक्टर-82, मोहाली में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सीईओ पंजाब ने भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर को विशेष रूप से स्मरण किया, जिनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के कारण भारतीय निर्वाचन आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ।

अपने मुख्य संबोधन में श्रीमती मित्रा ने ज़िला प्रशासन, अमिटी विश्वविद्यालय, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा सभी सहयोगियों का उत्साहपूर्ण एवं समावेशी आयोजन के लिए धन्यवाद किया। स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा, पंजाब की सचिव के रूप में अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 26 लाख विद्यार्थियों के साथ निकटता से कार्य करने के दौरान उनका यह विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ कि युवा अपने परिवारों और समाज सहित दो करोड़ से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकते हैं।

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस “माई इंडिया, माई वोट” थीम तथा “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” टैगलाइन के अंतर्गत बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें उन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस समारोह में श्री अमनदीप बंसल, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी; श्रीमती कोमल मित्तल, डिप्टी कमिश्नर, एस.ए.एस. नगर; श्री सकत्तर सिंह बल, संयुक्त सीईओ; गीतिका सिंह, एडीसी (जनरल); अंजू बाला, डिप्टी सीईओ; मनजीत कौर, इलेक्टोरल अधिकारी; तथा डॉ. पुनीत शर्मा, प्रो वाइस-चांसलर, अमिटी विश्वविद्यालय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई, जो ‘मित्रां दी मोटरसाइकिल मंडली’ के सहयोग से आयोजित की गई। इसके साथ ही स्वीप पेंटिंग प्रदर्शनी और रंगोली प्रदर्शनों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाया गया, जिससे मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

चुनाव मशीनरी की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए श्रीमती मित्रा ने बूथ लेवल अधिकारियों, मतदान कर्मियों एवं अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा लोकतांत्रिक कर्तव्य के निर्वहन में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाइकरों, कलाकारों और अन्य प्रदर्शनकारियों सहित विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं जागरूकता प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें स्वागत गीत, गिद्धा, भांगड़ा, योग प्रदर्शन तथा दिव्यांग मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत विशेष मतदाता जागरूकता गीत शामिल रहे—जो समावेशी लोकतंत्र की वास्तविक भावना को दर्शाते हैं। विद्यार्थियों एवं युवा मतदाताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में युवाओं की केंद्रीय भूमिका पर बल दिया।इस अवसर पर सीईओ श्रीमती मित्रा द्वारा निर्वाचन थीम आधारित कैलेंडर भी जारी किया गया।

समारोह के दौरान राज्य स्तरीय एवं ज़िला स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में लुधियाना एवं तरन तारन ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारियों के प्रतिनिधि, ज़िला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी के रूप में एसडीएम अमित गुप्ता (डेराबस्सी), नोडल अधिकारी रूमा रानी (प्रधानाचार्य, मुबारिकपुर स्कूल), बीएलओ राजीव कुमार (बूथ नंबर 99, डेराबस्सी), ज़िला आइकन राजेश धारवाल, प्रेम सिंह (पद्म श्री), श्रीमती पूनम लाल व आर्टिस्ट गुरप्रीत सिंह नामधारी, बाइकर्स क्लब, योग प्रशिक्षक एवं स्कूली विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्हें मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD