Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद भट्टी का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए शहज़ाद भट्टी के सीधे संपर्क में था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, SAS Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 12:19 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत पाकिस्तान-आधारित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने पाकिस्तान-आधारित आतंकी शहज़ाद भट्टी के मुख्य सहयोगी को .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ़ गोलू, निवासी गंग्याल, जम्मू के रूप में हुई है। रमन कुमार उर्फ़ गोलू को अंबाला पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले अंबाला थाने में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार किया था, जो शहज़ाद भट्टी के निर्देशों पर किया गया था। इस मामले में आरोपी ने भट्टी के इशारे पर अन्य आरोपियों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शहज़ाद भट्टी के सीधे संपर्क में था और अंबाला थाना धमाका मामले में शामिल था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इस घटना में शामिल लोगों को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई थी।डीजीपी ने आगे बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

एआईजी एसएसओसी, एसएएस नगर दीपक पारिक ने कार्रवाई से संबंधित विवरण साझा करते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने जम्मू के गौरव सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया था, जो टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि शहज़ाद भट्टी ने टारगेट किलिंग के उद्देश्य से रमन कुमार उर्फ़ गोलू नामक एक अन्य व्यक्ति को पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी।

उन्होंने बताया कि गौरव के खुलासे के बाद आरोपी रमन कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर अंबाला जेल से पंजाब लाया गया और संबंधित जिला अदालत में पेश किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने उसके खुलासों के आधार पर उससे .30 बोर पिस्तौल बरामद की।एआईजी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आतंकी शहज़ाद भट्टी के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। 

पूछताछ के दौरान रमन कुमार ने यह भी बताया कि उसकी जम्मू के गंग्याल क्षेत्र में मांस की दुकान है और स्थानीय इलाके के कई व्यक्तियों से उसकी रंजिश है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।इस मामले में थाना एसएसओसी, एसएएस नगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 113(1) और 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 13 दिनांक 10.12.2025 दर्ज की गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SAS Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD