Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

किरेन रिजिजू ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से आए लाभार्थियों का स्वागत किया

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) के लाभार्थियों के साथ बातचीत का आयोजन किया

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs, George Kurian, Republic Day, 77th Republic Day, Republic Day 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 17:42 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने आए देश भर के लाभार्थियों का आज स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर को खास बताते हुए कहा कि ये लाभार्थी प्रधानमंत्री के अतिथि हैं। श्री रिजिजू ने भारत की समृद्ध विविधता और अलग-अलग संस्कृतियों के समन्वय पर ज़ोर दिया, जिसे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय छह अल्पसंख्यक समुदायों के लिए विविध योजनाएं लागू करता है। मंत्री महोदय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मंत्रालय पीएमजेवीके, पीएमविकास और दूसरी योजनाओं के ज़रिए अनेक लाभार्थियों की मदद कर रहा है। पीएम विकास योजना का उद्देश्य पूरे भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना है, जबकि हाल ही में लॉन्च किया गया हज सुविधा ऐप मंत्रालय के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण की कोशिशों को दिखाता है। 

उन्होंने देश भर में राज्‍य एजेंसियों के ज़रिए लाभार्थियों को वित्‍तीय सहायता प्रदान करने के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) के व्‍यापक प्रयासों की भी प्रशंसा की। श्री रिजिजू ने लद्दाख, अहमदाबाद, तमिलनाडु और कई अन्‍य राज्यों से आए लाभार्थियों से बातचीत की। उन लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा एनएमडीएफसी और पीएम विकास जैसी योजनाओं के ज़रिए किए गए मंत्रालयों के प्रयासों का आभार प्रकट किया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारत भर के लोग 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का विजन "जन भागीदारी" के ज़रिए देश भर के लोगों की सेवा के माध्‍यम से साकार हो रहा है। श्री कुरियन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत एनएमडीएफसी के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

एमओएमए सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार ने देश के कोने-कोने से आए अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने इन विशेष अतिथियों को व्‍यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। मंत्रालय ने लाभार्थियों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने तथा राष्ट्रीय समर स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था की है। 

डॉ. सी एस कुमार ने मंत्रालय की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्‍यकता पर ज़ोर दिया और लाभार्थियों से मंत्रालय के विज़न और लक्ष्यों को साकार करने में योगदान देने का अनुरोध किया। एमओएमए के संयुक्‍त सचिव श्री राम सिंह ने भी भारत भर से आए लाभार्थियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस समारोह सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के लिए एनएमडीएफसी की सराहना की। 

उन्होंने वहां मौजूद सभी गणमान्‍य व्‍यक्तियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि मंत्रालय अल्‍पसंख्‍यक समुदायों को सशक्‍त बनाने और समावेशी राष्‍ट्रीय गरिमा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 26 जनवरी 2026 को लाभार्थी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। परेड के बाद, वे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक जाएंगे और राष्‍ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

कार्यक्रम के तहत लाभार्थी 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर प्रधानमंत्री संग्रहालय भी जाएंगे, जहां वे आज़ादी के बाद से भारत की यात्रा को दर्शाने वाली मोहक और इंटरैक्टिव डिजिटल प्रदर्शनी के ज़रिए भारत के प्रधानमंत्रियों के नेतृत्‍व और योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

एनएमडीएफसी के लाभार्थियों का गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में हिस्सा लेना, समावेशी विकास, लोक केंद्रित शासन और राष्‍ट्रीय स्‍तर के कार्यक्रमों और समारोहों में अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी को मज़बूत करने के प्रति अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सशक्‍त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs , George Kurian , Republic Day , 77th Republic Day , Republic Day 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD