Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की दो अलग-अलग बैठके आयोजित

शिमला शहर से भीड़-भाड़ कम करने को लेकर मंत्रिमंडलीय उप-समिति न की चर्चा

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Rajesh Dharmani, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 13:23 IST

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की दो अलग-अलग बैठके आयोजित की गईं। पहली बैठक में बैठक में शिमला शहर से भीड-भाड़ कम करने और सब्जी मंडी लोअर बाजार, अनाज मंडी, टिम्बर मार्केट लक्कड़ बाजार, मैकेनिकल मार्केट कच्ची घाटी और ट्रांसपोर्ट एरिया को अन्य जगह स्थानातंरित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 

इस बैठक में अन्यों के अतिरिक्त आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि कि ढली फोरलेन पर पांच जगहों को चिन्हित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। बैठक में शिमला की चार पार्किंग के विवाद पर भी विचार विमर्श किया गया। शहर से भीड़-भाड़ कम करने के लिए पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने भी अपने सुझाव रखे।

बैठक में मुख्यमंत्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवायजर अनिल कपिल, नगर निगम शिमला आयुक्त भूपेंद्र अत्री और संयुक्त सचिव लॉ विवेक ज्योति भी उपस्थित रहे। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी में हिम चंडीगढ़ सिटी बसाने के लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। 

इस बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे। बद्दी में हिम चंडीगढ़ सिटी बसाने को लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विस्तार से प्रस्तुति दी। राजस्व मंत्री को भूमि की सभी मुसाबी भी दिखाई गईं। 

हिमुडा बहुत जल्द ड्रोन सर्वे से मौसाबी को डिजिटलाइज करेगा। बैठक में बताया गया कि हाउसिंग को 3,428 बीघा भूमि अलॉट कर दी गई है। इसके अलावा कॉमन पूल की करीब पांच से छह हजार हजार बीघा भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।

बैठक में बताया गया कि हिमुडा और राजस्व विभाग के तहसीलदार मिलकर कार्य करेंगे और एक माह के भीतर जमीन की कन्सॉलिडेशन कर एक चंक बना दिया जाएगा। मंत्रिमंडलीय उप-समिति की अगली बैठक में प्रगति कार्य की फिर समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमुडा सुरेंद्र वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Rajesh Dharmani , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD