Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अगर मैदान पर थोड़ी ओस हो, तो वह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पहलू बन जाता है : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 12:42 IST

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच को 48 रन से अपने नाम किया। जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों को सराहा है। सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम बोर्ड पर शानदार रन लगाते हैं तो यह हमेशा फायदेमंद होता है। 

अगर मैदान पर थोड़ी ओस हो, तो वह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पहलू बन जाता है। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, पावरप्ले में दबाव में आने के बाद भी मैच को खींचा और उसके बाद सभी बल्लेबाजों ने रुककर नहीं खेला।" सूर्या ने इस मुकाबले में 32 रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी को लेकर कप्तान ने कहा, "जब मैं बैटिंग करने उतरा तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। 

मेरे लिए यह बल्लेबाजी करने का बिल्कुल सही समय था। मैं पहले भी ऐसे हालात में बल्लेबाजी करता रहा हूं। मैंने नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैंने जो भी शॉट्स खेले, उनकी मैं पिछले 2–3 हफ्तों से अच्छी प्रैक्टिस कर रहा हूं।" फील्डिंग को लेकर सूर्या ने कहा, "हम इस एक विभाग में लगातार सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं। 

जब भी मैदान पर उतरते हैं, बेहतर होने की कोशिश करते हैं। मैं खिलाड़ियों की कोशिश से बहुत खुश हूं।" दूसरी ओर, करारी हार के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, "आपको जीतना ही होता है। हमारे लिए यह एक अच्छा मुकाबला रहा। पिछले 2 वर्षों में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। मैं जीपी (ग्लेन फिलिप्स) और चैपी (मार्क चैपमैन) की पारी से खुश था। 

गेंदबाजी में हम पर दबाव बनाया गया। भारत के खिलाफ पहली गेंद से ही पूरी तरह तैयार रहना पड़ता है।" न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय पारी का अंतिम ओवर डेरिल मिचेल को सौंपा, जिन्होंने 21 रन लुटाए। इस पर कीवी कप्तान ने कहा, "अंतिम ओवर (डेरिल) मिचेल से करवाना परिस्थितियों के हिसाब से सही रहा, क्योंकि उन्होंने स्पिन पर आक्रमण किया। (जैकब) डफी ने अपनी क्लास दिखाई है। मुझे अब भी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी पसंद है, क्योंकि हमारे पास आगे आने के लिए और खिलाड़ी हैं।"

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD