Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रेखा गुप्ता ने आरके पुरम में 100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Rekha Gupta, Bansuri Swaraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 17:25 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों और ओपन जिम जैसी सामुदायिक सुविधाओं में सुधार का वादा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आरके पुरम विधानसभा में आज करीब 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। 

बीते 11 वर्षों तक दिल्ली के विकास पर ग्रहण लगा रहा, लेकिन पिछले 11 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिल्ली के विकास को नई गति दी है। उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में इन विकास परियोजनाओं के शुभारंभ से सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य, जर्जर चौपालों का जीर्णोद्धार, कम्युनिटी सेंटरों का नवीनीकरण, पार्कों का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम उपकरणों की स्थापना और आवश्यक स्थानों पर चारदीवारी का निर्माण होगा। 

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, आरके पुरम से विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, निगम पार्षद धर्मवीर सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे। शनिवार को मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, पोषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने डब्ल्यूपी ब्लॉक, वीपी ब्लॉक (पीतमपुरा), और हैदरपुर में तीन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। उन्होंने हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास नेहरू कैंप में एक अटल कैंटीन का भी उद्घाटन किया। बयान में आगे कहा गया है कि शालीमार बाग पश्चिम (बीबी ब्लॉक) में मीनाक्षी मंदिर रोड के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के घरों के पास मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Bansuri Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD