Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'रुमलिया' में खेसारी लाल यादव कर रहे डिंपल सिंह संग रोमांस, रिलीज हुआ नया गाना

Bhojpuri, Music
Bhojpuri, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 15:09 IST

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव हारने के बाद वापस अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और फैंस के लिए बैक-टू-बैक रोमांटिक गाने भी रिलीज कर रहे हैं। 'ऐ पिया' के बाद अब शनिवार की सुबह खेसारी का नया गाना 'रुमलिया' दस्तक दे चुका है। गाने में सिंगर डिंपल सिंह के साथ प्यार के बोल बोलते दिख रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह का नया गाना 'रुमलिया' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। गाने में खेसारी लाल यादव शादी के बाद डिंपल सिंह में आए बदलावों के बारे में रोमांटिक अंदाज में बताते हैं कि कैसे शादी के बाद वे हर रोज फूल की तरह खिल रही हैं। डिंपल का भी कहना है कि उन्हें ससुराल की हवा और पानी दोनों सूट करने लगे हैं।

गाने में खेसारी और डिंपल को काफी कोजी होते हुए देखा जा रहा है। 'रुमलिया' को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, और गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। गाने को भी सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर खेसारी के रोमांटिक गाने मिलियन व्यूज आसानी से पार कर जाते हैं। इससे पहले उनका 'ऐ पिया' और 'राजा हमरा' रिलीज हुआ था। 

'राजा हमरा' में खेसारी आकांक्षा पुरी के साथ दिखे, और दर्शकों को एक बार फिर दोनों का रोमांटिक अवतार देखने को मिला। बता दें कि खेसारी और आकांक्षा पुरी की जोड़ी हमेशा से विवादों में रही है। दोनों का जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था और रानी चटर्जी, रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ ने वीडियो पर चुटकी ली थी। 

दरअसल, वीडियो में खेसारी और आकांक्षा पुरी को अजीबोगरीब तरीके से जिम में एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था, जिसे यूजर्स ने अश्लील बनाया। खुद रवि किशन ने वीडियो को लेकर कहा था कि खेसारी को ये सब पोस्ट नहीं करना चाहिए, वे हमारे छोटे भाई जैसे हैं और जब भी मुलाकात होगी, इस बारे में बात जरूरी होगी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद खेसारी ने जिम जाने से ही तौबा कर ली है। उन्होंने हालिया सॉन्ग लॉन्च में कहा कि वे बीते 5 महीनों से जिम नहीं गए हैं लेकिन फिर भी फिट हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Music , Entertainment , Dimple Singh , Khesari Lal Yadav , Rumliya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD