Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:19 IST

मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को अपने कार्यालय में दही-चूड़ा का भोज आयोजित किया। इस भोज में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार सरकार के मंत्री और विधायक शामिल हुए।  रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चिराग पासवान द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दही-चूड़ा का आनंद लिया और सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। 

मुझे उम्मीद है कि वह सामाजिक न्याय के एक समर्पित और प्रतिबद्ध सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के बारे में एक बात बताना चाहता हूं कि वे महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं। वे महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं। वे माता रानी के भी भक्त हैं, और उनकी रोज की दिनचर्या चलती रहती है।भाजपा सांसद ने मुंबई में बीएमसी चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग पर कहा कि बीएमसी चुनाव में महायुति प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। 

देश की हवा, बिहार की हवा और महाराष्ट्र की हवा सब हमारी ओर है और यह सब बीएमसी चुनाव में भी दिखेगा। लोगों को सुशासन चाहिए, भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन चाहिए। इसीलिए हम कहते हैं कि बीएमसी जीतेंगे।उन्होंने दावा किया कि बीएमसी चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे।

रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कहा कि हमारा सौभाग्य है कि वे पार्टी में इतने बड़े पद तक पहुंचे हैं। मैंने उन्हें बचपन से देखा है। वे पांच बार लगातार विधायक रह चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी अगुवाई में पार्टी आगे बढ़ेगी।बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि चिराग पासवान ने मकर संक्रांति की दावत रखी थी। 

हम सब लोजपा (रामविलास) के ऑफिस में इकट्ठा हुए और अपने भाई चिराग पासवान, उनकी पार्टी के नेताओं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि स्नान-दान और लोक-कल्याण के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' के अवसर पर चिराग पासवान द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में सम्मिलित होकर मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD