Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर कोर्ट ने माना आतिशी का वीडियो फर्जी, भाजपा को सिख विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: आप सांसद कंग

सुनील जाखड़, जो अपने आप को सच्चे-सुच्चे नेता कहते हैं, क्या अब आप माफी मांगेंगे?- मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 09:59 IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित विवादित वीडियो मामले में जालंधर की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा वायरल किया गया वीडियो "डॉक्टर्ड" (छेड़छाड़ किया हुआ) और फर्जी है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरु साहिबान का अपमान करने से भी पीछे नहीं हटती।

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने जालंधर अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि भाजपा अपनी घटिया राजनीति के लिए सिख गुरुओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती और आज यह साबित हो गया।कंग ने कहा, "आज जालंधर की माननीय अदालत ने स्पष्ट कह दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के विधानसभा में दिए गए बयान को जिस तरीके से भाजपा नेताओं ने, खासकर कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तोड़-मरोड़कर पेश किया, वह डॉक्टर्ड है, उसमें छेड़छाड़ हुई है।

आप सांसद ने भाजपा के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने सिख धर्म का अपमान किया है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने पहले भी दशम पिता और साहिबजादों का कार्टून बनाया था।मलविंदर कंग ने भावुक होते हुए कहा, "गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज, जिन्होंने साढ़े तीन सौ साल पहले इस देश के हिंदू धर्म और देश को बचाने के लिए शहादत दी, उनका अपमान करने से भी भाजपा पीछे नहीं हटती। यह उनका असली चेहरा है, यही उनकी घटिया मानसिकता है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।"

आप सांसद ने भाजपा के पंजाब प्रभारी सुनील जाखड़ से सीधा सवाल करते हुए कहा, "जाखड़ साहिब, जो अपने आप को सच्चे-सुच्चे नेता कहते हैं, क्या अब आप माफी मांगेंगे?"कंग ने रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मनजिंदर सिंह सिरसा से भी जवाब मांगा कि कपिल मिश्रा जैसे नेताओं द्वारा गुरु साहिबान के किए गए अपमान की जवाबदेही कौन लेगा?

उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला साबित करता है कि भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ अपनी घटिया राजनीति के लिए आतिशी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और गुरु साहिबान के प्रति अपमानजनक शब्द दिखाए जो पूरी तरह से जाली और फर्जी थे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD