Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

निर्माता संजय कोहली ने समझाया 'भाबीजी घर पर हैं' का '2.0' फॉर्मेट, कहा- 'दर्शकों को कहानी से जोड़ना था मकसद'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bhabiji Ghar Par Hain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:04 IST

मुंबई से निकलकर देशभर के दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभीबी घर पर हैं' अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। टेलीविजन पर वर्षों तक हंसी का पर्याय बना यह शो अब सिनेमा और नए फॉर्मेट के जरिए खुद को दोबारा गढ़ रहा है। इसी नए प्रयोग को लेकर निर्माता संजय कोहली ने आईएएनएस से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस नए कॉन्सेप्ट, कहानी, किरदारों और दर्शकों की बदलती पसंद पर खुलकर बात की। 

आईएएनएस से बातचीत में संजय कोहली ने कहा, ''यह बदलाव किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं है, बल्कि पूरी क्रिएटिव टीम की सामूहिक सोच का नतीजा है। शशांक और रघुवीर जैसे रचनात्मक सहयोगियों के साथ मिलकर यह नया स्वरूप तैयार किया गया है। शो का पहला फॉर्मेट पूरी तरह हंसी और पंचलाइन पर आधारित था। 

उसमें मजेदार पंच, किरदारों की नोकझोंक और हल्की-फुल्की कॉमिक सीन्स के जरिए दर्शकों को हंसाया जाता था।'' उन्होंने कहा, ''अब नए फॉर्मेट में केवल कॉमेडी तक सीमित न रहकर एक मजबूत कहानी जोड़ी गई है। इस बार दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। कहानी एक अलग गांव में जाती है, जहां रहस्यमयी माहौल है। 

यहां सस्पेंस भी है, डर का हल्का एहसास भी और साथ ही वही पुरानी कॉमेडी भी।'' संजय कोहली ने कहा, ''इस बार कहानी का मुख्य सवाल यही है कि असली 'भाभीबी' कौन है, वह सबको परेशान क्यों कर रही है। यही सवाल धीरे-धीरे कहानी को आगे बढ़ाते हैं और दर्शकों को जोड़े रखते हैं।'' आज के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस नए रूप को लाने के फैसले पर संजय कोहली ने कहा, ''यह चुनौती मुझे एंड टीवी की टीम की ओर से मिली थी। 

शो ने लंबे समय तक सफलता देखी, लेकिन समय के साथ भारतीय टेलीविजन दर्शकों की पसंद में बदलाव आने लगा। ऐसे में चैनल चाहता था कि कुछ नया किया जाए, ताकि टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों को जोड़ा जा सके।'' उन्होंने कहा, ''इसी सोच के तहत कॉमेडी के साथ मजबूत कहानी को जोड़ा गया, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से भी कहानी से जुड़ सकें। 

इस प्रयोग का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि दर्शकों की रुचि बनी रही और वे कहानी से जुड़े रहे।'' 'पॉइंट जीरो' फॉर्मेट के मतलब को समझाते हुए उन्होंने बताया, ''शुरुआत में अंगूरी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था, बाद में शुभांगी अत्रे इस भूमिका में आईं। समय के साथ कलाकार बदले, लेकिन शो का मूल विचार वही रहा। यह कहानी उस मासूम आकर्षण पर आधारित है, जिसमें एक पति पड़ोसन की तारीफ करता है और दूसरा अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को पसंद करता है। 

यह आकर्षण कभी अश्लील नहीं होता और न ही किसी सीमा को पार करता है। यही साफ-सुथरी कॉमेडी इस शो की पहचान रही है, जिसे नए फॉर्मेट में भी बनाए रखा गया है।'' नए किरदारों को लेकर संजय कोहली ने बताया, ''कुछ नए चेहरे जरूर नजर आएंगे, लेकिन मुख्य कलाकार वही रहेंगे, जिन्हें दर्शक सालों से पसंद करते आए हैं। 

सक्सेना अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे, लेकिन उनका स्वभाव और अंदाज वही रहेगा। कुछ नए पात्र कहानी के साथ धीरे-धीरे सामने आएंगे और हॉरर का हल्का रंग इसमें और रोचकता जोड़ेगा।'' 'भाभीबी घर पर हैं 2.0' शो सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे एंड टीवी चैनल पर प्रसारित होता है। साथ ही, इसे हिंदी जी5 या जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bhabiji Ghar Par Hain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD