Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

चुन्नी गोस्वामी : भारत के महान खिलाड़ी, जिन्होंने फुटबॉल से संन्यास के बाद क्रिकेट में जलवा बिखेरा

Sports News, Football
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:55 IST

चुन्नी गोस्वामी की गिनती भारतीय फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने एशियन गेम्स 1962 में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार ड्रिब्लिंग और नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर गोस्वामी ने फुटबॉल से संन्यास के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी जलवा बिखेरा। 15 जनवरी 1938 को किशोरगंज में जन्मे सुबिमल गोस्वामी उच्च मध्यम वर्गीय परिवार से थे, जिन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही क्लब 'मोहन बागान' की ओर से खेला। 

हालांकि, इस बीच उन्हें दूसरे क्लबों से भी ऑफर मिला, लेकिन मोहन बागान के साथ उनका लगाव बेहद खास था। 1956 से 1964 तक, गोस्वामी ने एक फुटबॉलर के तौर पर भारत के लिए 50 मैच खेले। साल 1962 में उनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, जिसके बाद साल 1964 में मर्डेका कप में सिल्वर अपने नाम किया।

गोस्वामी साल 1946 में महज 8 साल की उम्र में मोहन बागान क्लब की जूनियर टीम में शामिल हुए थे, जिसके बाद 1954 तक इसी का हिस्सा रहे। साल 1954 में वह मोहन बागान सीनियर टीम का हिस्सा बने। 1960-1964 तक गोस्वामी 5 सीजन के लिए कप्तान रहे और बतौर स्ट्राइकर इस टीम के लिए साल 1968 में रिटायरमेंट तक खेले। 

चुन्नी गोस्वामी को न सिर्फ फुटबॉल, बल्कि क्रिकेट का भी शौक था। उन्होंने मोहन बागान के लिए क्लब क्रिकेट भी खेला। महज 30 साल की उम्र में फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद चुन्नी गोस्वामी ने क्रिकेट के जुनून को पूरा किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 1972 में बंगाल को फाइनल तक पहुंचाया। चुन्नी गोस्वामी ने साल 1967 में गैरी सोबर्स की वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 8 विकेट हासिल किए थे। 

इस मुकाबले के दौरान चुन्नी गोस्वामी ने 25 गज तक दौड़ लगाते हुए एक शानदार कैच लपका था, जिसके बाद खुद सोबर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। इस पर गोस्वामी ने मजाकिया लहजे में कहा, "सोबर्स को नहीं पता था कि मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर था। पीछे की ओर 25 गज दौड़ना मेरे लिए कोई मुश्किल काम नहीं है।" चुन्नी गोस्वामी ने 1962/63 से 1972/73 तक 46 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें 28.42 की औसत के साथ 1,592 रन बनाए। 

इस दौरान 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने 47 विकेट भी हासिल किए। शानदार खेल के लिए चुन्नी गोस्वामी को साल 1962 में एशिया के बेस्ट स्ट्राइकर का अवॉर्ड मिला, जिसके बाद साल 1963 में 'अर्जुन अवॉर्ड' और साल 1983 में 'पद्म श्री अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। साल 2005 में उन्हें 'मोहन बागान रत्न' से नवाजा गया। 30 अप्रैल 2020 को इस दिग्गज खिलाड़ी ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Sports News , Football

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD