Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने की केंद्र की तारीफ, कहा- सरकार ने गिग वर्करों की समस्या को सुलझाया

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:45 IST

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने गिग वर्करों को बड़ी राहत देते हुए 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। इससे देशभर में अलग-अलग कंपनियों के लिए काम करने वाले गिग वर्करों को राहत मिली है। राघव चड्ढा ने बुधवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में गिग वर्करों से मुलाकात की और चाय पर चर्चा की।

राघव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता? एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। आज डिलीवरी राइडर्स से मिलकर उन्हें 10 मिनट में डिलीवरी से निजात की बधाई दी। ये सिर्फ एक सांसद के दिए गए भाषण की गूंज नहीं बल्कि इस देश के लाखों-करोड़ों मेहनतकश और ईमानदार गिग वर्करों के संघर्ष की जीत है। 

केंद्र सरकार का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इन मजबूर गिग वर्कर्स के दर्द को समझा। आज मुझे इस बात का संतोष है कि अब देश में इस मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। आप सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 10 मिनट में डिलीवरी वाली ब्रांडिंग हटाने का निर्देश सभी गिग वर्कर्स के लिए एक जीत है। 

आज मेरे साथ बैठे गिग वर्कर्स, और देश भर में उनके जैसे लाखों लोगों ने यह अपनी लड़ाई से हासिल किया है। यह मेरी पर्सनल जीत नहीं है-कोई भी अकेला सांसद भाषण देकर इतना बड़ा बदलाव नहीं ला सकता है। यह जीत गिग वर्कर्स के उस विश्वास की जीत है जो उन्होंने सरकार से लगाई थी। राघव चड्ढा से मुलाकात के बाद गिग वर्कर काफी खुश दिखाई दिए। 

कुछ गिग वर्कर से आईएएनएस ने बातचीत की। एक गिग वर्कर ने बताया कि हमारी सबसे बड़ी समस्या कमाई है। हमें बहुत कम पैसे मिल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे जो कर रहे हैं वह बहुत अच्छा है और इसके अच्छे नतीजे आएंगे। एक अन्य गिग वर्कर ने बताया कि हम सभी राइडर्स के लिए एक फिक्स्ड रेट कार्ड चाहते हैं क्योंकि कंपनी अक्सर दूरी के साथ छेड़छाड़ करती है। 

उदाहरण के लिए, 5 किमी के ऑर्डर के लिए, वे सिर्फ 30 या 40 देते हैं। हमें एक फिक्स्ड रेट कार्ड चाहिए। जैसे, 5 किमी के ऑर्डर के लिए लगातार 50 रुपए मिलने चाहिए। एक अन्य गिग वर्कर ने कहा कि जब ऑर्डर लेकर ग्राहक के पास पहुंचते हैं तो कई बार कैंसल कर दिया जाता है, या फिर ऑर्डर नहीं लिया जाता है। हमारी सारी मेहनत बेकार चली जाती है। ऑर्डर करने वालों को भी हमारी समस्या को समझना चाहिए।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD