Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कपिल मिश्रा ने फोटो शेयर कर 'आप' पर उठाए सवाल, कहा- लापता आतिशी कहां हैं?

Kapil Mishra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 13:49 IST

दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर 'गुरुओं' के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आतिशी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जिसने अपराध किया है, वह फरार है, लापता है, मिसिंग है।"

कपिल मिश्रा ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें लिखा है कि 'लापता आतिशी मार्लेना कहां हैं?' कपिल मिश्रा का आरोप है कि 'गुरुओं' पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद आतिशी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रही हैं और उनकी पार्टी जानबूझकर उन्हें मीडिया से दूर रखे हुए है। इसी बीच भाजपा दिल्ली इकाई ने भी इस मुद्दे पर एक पोस्टर जारी किया। 

पोस्टर में लिखा गया, "गुरुओं का अपमान करके भागने वाली 'लापता की तलाश'।" भाजपा ने इस पोस्टर के जरिए आतिशी पर निशाना साधते हुए उनके कथित व्यवहार को अस्वीकार्य बताया। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर चर्चा चल रही थी।

यह चर्चा गुरु तेगबहादुर, भाई मतिदास, भाई सतिदास और भाई दयाला की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही थी। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीच में हस्तक्षेप किया और कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस घटना के बाद जिस तरह से आतिशी सार्वजनिक जीवन से गायब हो गई हैं, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि टिप्पणी जानबूझकर की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब के संसाधनों और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले में लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के सम्मान से जुड़ा यह विषय बेहद संवेदनशील है और इस पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

Tags: Kapil Mishra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD