Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में शिवराज सिंह चौहान का युवा नेतृत्व से संवाद

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhupender Yadav, Bhupendra Yadav, Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 14:15 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के तहत भारत मंडपम में आयोजित केंद्रीय मंत्रियों के पैनल के समक्ष प्रस्तुतियों के दौरान देशभर से आए युवा नेताओं से संवाद किया। यह सत्र डायलॉग का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसमें वरिष्ठ नीति-निर्माताओं और प्रतिभाशाली युवाओं के बीच सीधे संवाद का अवसर मिला।

इस दौरान युवा नेताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार, नीतिगत सुझाव और ज़मीनी स्तर पर किए गए नवाचार प्रस्तुत किए। इनमें हरित और सतत विकसित भारत का निर्माण, स्मार्ट और टिकाऊ कृषि के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना, तथा परंपरा के साथ नवाचार: आधुनिक भारत का निर्माण जैसे विषय शामिल थे। प्रस्तुतियों में युवाओं की विविध सोच, रचनात्मकता और समस्याओं के समाधान की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो समावेशी और टिकाऊ विकास की राष्ट्रीय सोच के अनुरूप है।

युवाओं को संबोधित करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उद्देश्यपूर्ण जीवन और सामूहिक जिम्मेदारी का बहुत महत्व है। उन्होंने भारतीय सभ्यता के मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन को सही अर्थ तब मिलता है, जब वह समाज और देश की सेवा को समर्पित हो। उन्होंने युवाओं को बड़े लक्ष्य तय कर पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि समर्पण, एकाग्रता और आत्मबल नेतृत्व के आवश्यक गुण हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनके नेतृत्व में युवाओं की सार्थक भागीदारी के लिए ऐसे मंच विकसित किए गए हैं। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा MY भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन और नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी को संस्थागत रूप देना है। 

भारत मंडपम में आयोजित इस संवाद की सफलता यह दर्शाती है कि भारत सरकार युवाओं को राष्ट्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार मानती है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में उनकी आवाज़ को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhupender Yadav , Bhupendra Yadav , Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD