Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं से रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 13:11 IST

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोक भवन, रांची स्थित बिरसा मंडप में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्‍होंने युवाओं से रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।  राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण कई बार अनमोल जीवन संकट में पड़ जाता है। 

यदि प्रत्येक स्वस्थ युवा वर्ष में कुछ बार रक्तदान का संकल्प ले, तो राज्य में रक्त की कभी कमी नहीं रहेगी। इस शिविर में कुल 406 लोगों ने रक्तदान किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन करने से पहले राज्यपाल ने युगपुरुष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। राज्यपाल ने रक्तदान को सर्वोच्च मानवीय और पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि इसे किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर स्वस्थ युवा वर्ष में तीन बार भी रक्तदान करे, तो राज्य में किसी भी रक्त समूह की कमी नहीं होगी और इससे रक्तदाता को किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी भी नहीं होगी।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे स्वयं पूर्व में नियमित रूप से रक्तदान करते रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राज्यपाल के निदेश पर झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रभावी गठन किया गया है और अधिक से अधिक रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) सुमन गुप्ता, राज्यपाल के परिसहाय मेजर नवीन धत्तरवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD