Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'बॉर्डर 2' का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Border 2, Jaate Hue Lamhon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:45 IST

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' पहले ही रिलीज हो चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा री-क्रिएटेड गाना 'जाते हुए लम्हों' का ऑडियो वर्जन रिलीज किया है, जो पुराने गाने की भावनाओं को बनाए रखते हुए नई ताजगी के साथ पेश किया गया है। 

'जाते हुए लम्हों' गाना मूल फिल्म 'बॉर्डर' के आइकॉनिक गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है। इस रीमेक को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, वहीं ऑरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ की आवाज भी गाने में शामिल है। इसमें मिथुन ने म्यूजिक दिया है, जिन्होंने पहले भी 'घर कब आओगे' के लिए अपनी संगीत प्रतिभा का जादू दिखाया था। 

मिथुन का कहना है कि इस गाने में भावनाओं को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने बताया कि गाने की धुन धीरे-धीरे उभरती है और सुनने वाले को सैनिकों और उनके परिवारों की जुदाई, त्याग और उम्मीद से जोड़ देती है।'बॉर्डर 2' फिल्म में दर्शकों को युद्ध और देशभक्ति की कहानी देखने को मिलेगी। 

फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी सैनिकों की जिंदगियों, उनके संघर्ष और उनके परिवारों की भावनाओं को दर्शाती है।फिल्म से पहले रिलीज हुए गाने 'घर कब आओगे' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 

इस गाने ने सैनिकों के त्याग और उनके परिवारों की भावनाओं को सामने लाया और लोगों के दिलों को छू लिया। इसके बाद फिल्म का दूसरा रोमांटिक गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज हुआ था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। अब 'जाते हुए लम्हों' के रिलीज होने से फिल्म के संगीत का जादू और बढ़ गया है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है।'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Dhawan , Diljit Dosanjh , Border 2 , Jaate Hue Lamhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD