Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत की सोच पर पहरा देकर काउंसिल ऑफ लॉयर्स भी गरीबों की मदद कर संजोएगा आशीर्वाद : एडवोकेट वासु शांडिल्य

जस्टिस सूर्यकांत को उनके पैतृक गाँव पेटवाड़ पहुँचने पर काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने किया सम्मानित, दी नववर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएँ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी दर्ज करवाई गरिमामयी उपस्थिति

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Advocate Vasu Ranjan Shandilya, Surya Kant, Chief Justice of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:36 IST

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत के अपने पैतृक गाँव पेटवाड़ (हिसार) आगमन पर पूरे क्षेत्र में गर्व व भावुकता का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भव्य पेंटिंग पोर्ट्रेट भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें नववर्ष एवं लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में न्यायिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बूरा, उपप्रधान विकास पूनिया, सेक्रट्री समीर भाटिया हरियाणा सरकार के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल आशीष गोदारा, एडिशनल एडवोकेट जनरल हिमांशु राज सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक शामिल थे।

इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो कुछ भी मैं हूँ, वह मेरे बुजुर्गों, शिक्षकों और गाँव की मिट्टी के आशीर्वाद का परिणाम है। उनका यह भावुक वक्तव्य उपस्थित जनसमूह को गहराई से छू गया।

एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि जस्टिस सूर्यकांत का यह संदेश न केवल न्यायपालिका बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि काउंसिल ऑफ लॉयर्स जस्टिस सूर्यकांत की विचारधारा पर चलते हुए, गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिक तक न्याय पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह भी गरीबों को मदद कर आशीर्वाद संजोयेंगे।

शांडिल्य ने कहा कि काउंसिल ऑफ लॉयर्स निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी जागरूकता अभियानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत करने तथा भारतीय न्यायपालिका की साख को और सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। एडवोकेट शांडिल्य ने कहा कि आज जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया अपने पैतृक गाँव की मिट्टी को नमन करता है, तो यह संदेश जाता है कि संस्कार, आशीर्वाद और मूल्यों की शक्ति ही व्यक्ति को शिखर तक पहुँचाती है। यह क्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Advocate Vasu Ranjan Shandilya , Surya Kant , Chief Justice of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD