Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

‘ओ रोमियो’ में 'कबीर सिंह' और 'कमीने' का मिक्स वर्जन लगे शाहिद कपूर, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू ट्रेलर

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, O Romeo, O Romeo Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 18:25 IST

'तेरी बातों में उलझा जिया' के बाद खूंखार अवतार में शाहिद कपूर पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार है, क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म में फरीदा जलाल और नाना पाटेकर को दमदार डायलॉग बोलते भी देखा जा रहा है। कुल मिलाकर ट्रेलर की झलक में 'कबीर सिंह' और 'कमीने' दोनों की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फिल्म में कबीर सिंह से मिलते-जुलते शाहिद को दिखाया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा खूंखार हो गए हैं। हाथों में बंदूक और खून से लथपथ शाहिद एक साथ कई गुंडों से लड़ते दिख रहे हैं। वहीं ट्रेलर में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और तृप्ति डिमरी की झलक दिखाई गई है। 

ट्रेलर में फरीदा जलाल, अभिनेता से कहती हैं, "इश्क में जो तर जाए वो रोमियो और मर जाए वो ....."। ऐसा पहली बार है जब सीधी साधे रोल निभाने वाली फरीदा को बोल्ड डायलॉग बोलते हुए देखा गया है। ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी झलक दिखाई गई है, वो अपने पुराने व्यंगात्मक अंदाज में दिखे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर-कंपोजर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' गैंग वॉर और गैंगस्टर पर बेस्ड होने वाली है और फिल्म की कहानी को एक्स्ट्रा स्पाइसी बनाने के लिए लव स्टोरी का सहारा लिया गया है। 

ये फिल्म कुछ-कुछ 'कबीर सिंह' वाली वाइब दे रही है, जिसमें पहले शाहिद प्रीति के पीछे पागल थे और इसमें वो तृप्ति डिमरी के लिए लोगों का गला काट रहे हैं। ट्रेलर से पहले फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ, चीखते-चिल्लाते दिखे थे। फिल्म को वैलेंटाइन वीक पर रिलीज किया जाएगा, जब पहले ही देशभर में 'लव इन द एयर' होगा। ऐसे में 13 फरवरी को रिलीज होने वाली आज के आशिकों को कितनी पसंद आती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि अब ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , O Romeo , O Romeo Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD