Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बॉर्डर-2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर की अनसीन फोटो, सोनम बाजवा के साथ दिखी गहरी केमिस्ट्री

Diljit Dosanjh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sonam Bajwa, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 13:09 IST

बहु प्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' के 'घर कब आओगे' के बाद प्यार के रंग में रंगा गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज कर दिया गया है। गाने में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की लाइफ पर फोकस किया गया है। गाने को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है, लेकिन इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने सेट से अपनी और सोनम बाजवा की अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखा जा सकता है।

दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' के सेट से ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे दूल्हा और सोनम बाजवा दुल्हन बनी दिख रही हैं। दोनों की शादी का सीक्वेंस गाने में भी फिल्माया गया है। सोनम बाजवा लाल जोड़े में 90 के दशक की दुल्हन लग रही हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ सोनम को लाल जोड़े में देखकर उनसे आंखें नहीं हटा पा रहे हैं। 

बेहद प्यारी फोटोज को शेयर कर अभिनेता ने लिखा, 'बॉर्डर 2' दुनियाभर में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। इश्क दा यारा नाम सुना था, तुझसे मिला तो मैं हुआ रूबरू। बात अगर गाने 'इश्क दा चेहरा' की करें तो गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है और गाने का म्यूजिक सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने दिया है और लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। 

ये गाना फिल्म बॉर्डर 'हमें जब से मोहब्बत हो चुकी है' से मिलता जुलता है, जहां सारे किरदारों को मोहब्बत के रंग में डूबा दिखाया गया था। इससे पहले 'घर कब आओगे' गाना भी रिलीज हुआ था, जिसे 'संदेशे आते हैं' जितना प्यार मिल रहा है। गाने को 6 दिन पहले रिलीज किया गया था और अब तक गाने पर 51 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और सोशल मीडिया की हर रील पर गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। 

दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी मिलकर फिल्म और गानों का भरपूर प्रमोशन कर रहे हैं। देशभक्ति से भरी फिल्म में 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है, हालांकि इस बार फिल्म में वायुसेना और जल सेना के योगदान को भी दिखाया गया है।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sonam Bajwa , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD