Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधि एवं न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग, राजभाषा शाखा की 14वीं “हिंदी सलाहकार समिति” की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

अर्जुन राम मेघवाल ने विधि क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के महत्व पर बल दिया

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice, Hindi Salahkar Samiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 15:21 IST

विधि एवं न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग, राजभाषा शाखा की 14 वीं “हिंदी सलाहकार समिति ” की पहली बैठक आज डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजभाषा के प्रगतिशील उपयोग के विषय पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने हिंदी के संवर्धन के लिए मंत्रालय के राजभाषा शाखा की पहलों और प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विधि के क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के उपयोग में सराहनीय कार्य करने के लिए विधि विभाग के राजभाषा शाखा की प्रशंसा की। बैठक के दौरान, विधि के क्षेत्र में राजभाषा यानी हिंदी के प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

उन्होंने कहा कि राजभाषा की उपयोगिता को आम आदमी के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए, जिसमें "कार्य करने में सुगमता", "शब्दों और अभिव्यक्तियों के प्रयोग में सरलता" और "विचारों और कार्यों को अस्पष्टता से रहित, सही भावना के साथ व्यक्त करना" शामिल है। लोकसभा सांसद और राजभाषा संबंधी संसदीय समिति के उपाध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब ने हिंदी सलाहकार समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। 

उन्होंने नागरिकों की सुविधा और सुगम्यता के लिए हिंदी शब्दों को सरल बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने राजभाषा शाखा को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने का भी सुझाव दिया। गैर-सरकारी सदस्यों ने कानूनी क्षेत्र में हिंदी के उपयोग और न्यायालयों में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों का भी सुझाव दिया।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice , Hindi Salahkar Samiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD