Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीसीटी-सीजीसी लांडरां द्वारा पॉश एक्ट पर अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 18:23 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस डिपार्टमेंट ने कैंपस में  यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश)  एक्ट  पर एक अवेयरनेस सेशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस सेशन का उद्देश्य सुरक्षित, सम्मानजनक और इंक्लूसिव अकादमिक एवं प्रोफेशनल एनवायरनमेंट को बढ़ावा देना था। 

इस सेशन के माध्यम से सीजीसी लांडरां के फैकल्टी मेंबर्स को पॉश  एक्ट  के अंतर्गत लीगल फ्रेमवर्क, राइट्स, रेस्पॉन्सिबिलिटीज़ तथा रेड्रेसल मेकनिज़म के प्रति संवेदनशील किया गया। इस सेशन की शोभा बढ़ाने सुरभि प्रशार, माननीय चीफ जुडिशल मेजिस्ट्रेट (सीजीएम), एसएएस नगर उपस्थित हुई। 

जिन्होंने एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली संबोधन दिया। उन्होंने पॉश  एक्ट  के विकास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण के मूल सिद्धांतों पर विशेष ज़ोर दिया। माननीय सीजेएम ने इंटरनल कंप्लेंट कमिटी (आईसीसी ) के गठन, उसकी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच की कार्यवाही, गोपनीयता के मानदंड, निर्धारित समय-सीमाएं तथा अधिनियम के अनुपालन में विफलता के परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

इसके साथ ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने एडवोकेट आरती शर्मा, पैनल एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डीएलएसए ), एसएएस नगर भी उपस्थित हुई। उन्होंने पॉश से संबंधित मामलों के निपटारे से जुड़े प्रक्रियात्मक एवं कानूनी पहलुओं पर प्रैक्टिकल जानकारियाँ साझा कर सेशन को समृद्ध किया, जिससे प्रतिभागियों को कंप्लायंस और इम्प्लीमेंटेशन की अच्छे से समझ आ सके। 

इस कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसे डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर - स्टूडेंट वेलफेयर तथा डॉ. पालकी साहिब कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीसीटी – सीजीसी लांडरां द्वारा संपन्न किया गया। पॉश अधिनियम अवेयरनेस सेशन सत्र ने लीगल अवेयरनेस, जेंडर सेंसिटिविटी एवं इंस्टीटूशनल एकाउंटेबिलिटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया, जो एक सुरक्षित, गरिमामय एवं इंक्लूसिव कैंपस एनवायरनमेंट बनाए रखने के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD