Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

तेल पर कब्जे के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया फरमान, अब अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स खरीदेगा वेनेजुएला

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:39 IST

वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद से अमेरिका ने वैश्विक राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इन सबके बीच अब ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अमेरिका की मध्यस्थता वाली नई तेल डील से होने वाली कमाई से सिर्फ अमेरिकी प्रोडक्ट खरीदेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला ने इस पर सहमति जताई है। 

उन्होंने इस व्यवस्था को काराकास की आर्थिक दिशा में एक बड़ा बदलाव और अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स, किसानों और एक्सपोर्टर्स के लिए एक बूस्ट बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला तेल समझौते से मिलने वाले रेवेन्यू का इस्तेमाल कई क्षेत्रों में अमेरिका का सामान खरीदने के लिए करेगा।

ट्रंप ने लिखा, “मुझे अभी पता चला है कि वेनेजुएला हमारी नई ऑयल डील से मिले पैसे से सिर्फ अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स ही खरीदेगा।” वेनेजुएला, अमेरिकन एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स और अमेरिका में बनी दवाइयां, मेडिकल डिवाइस और इक्विपमेंट के साथ-साथ वेनेजुएला के बिजली ग्रिड और एनर्जी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीक और हार्डवेयर खरीदेगा।

ट्रंप ने इसे एक रणनीतिक बदलाव बताया और कहा कि अमेरिका के प्रतिद्वंदियों के साथ सालों के आर्थिक संबंध के बाद वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ बिजनेस करने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने कहा, “दूसरे शब्दों में, वेनेजुएला अपने मुख्य साझेदार के तौर पर अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक समझदारी भरा फैसला है और यह वेनेजुएला और यूएस के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है।” 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर शिकंजा कसने के बाद उसके तेल की बिक्री पर अपने नियंत्रण का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि एक नए फ्रेमवर्क के तहत वेनेजुएला के एक्सपोर्ट और रेवेन्यू अमेरिका की निगरानी में होंगे। अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि तेल बाजार की कीमत पर बेचा जाएगा और कमाई अमेरिकी-कंट्रोल्ड सिस्टम के जरिए होगी। 

ट्रंप ने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिकी किसानों, मैन्युफैक्चरर्स और मेडिकल सप्लायर्स के लिए सीधे फायदे के तौर पर पेश किया। वेनेजुएला का इलेक्ट्रिक ग्रिड हाल के सालों में बार-बार फेल हुआ है, जबकि दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट की कमी के बारे में बड़े पैमाने पर जानकारी सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बने इक्विपमेंट का इस्तेमाल वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड और एनर्जी फैसिलिटीज को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 

मादुरो के शासन में वेनेजुएला चीन, रूस और ईरान से आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर था और अक्सर पेमेंट के तौर पर डिस्काउंट वाले तेल शिपमेंट का इस्तेमाल करता था, हालांकि ट्रंप के इस नए अरेंजमेंट के बाद इस ट्रेंड पर बड़ा असर पड़ेगा। तेल रेवेन्यू को अमेरिका की खरीद से जोड़कर ट्रंप सरकार ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट तक वेनेजुएला की पहुंच को अमेरिकी सामानों की डिमांड से जोड़ दिया है।

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD