Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को किया रवाना

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:25 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय युवा महोत्सवदृ2026’ के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से रवाना किया। यह प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसका आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश से कुल 70 प्रतिभागी, जिनमें 65 युवा और पांच एस्कॉर्ट शामिल हैं, इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर भाग लेंगे।

युवा नेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने उन्हें आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत या हार से अधिक विचारों की प्रभावशीलता और उनकी छाप महत्त्वपूर्ण होती है। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल स्वस्थ और एकाग्र पीढ़ी ही विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क के साथ ही राष्ट्र की प्रगति की कल्पना और उसमें योगदान संभव है।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शब्दों का स्मरण करते हुए कहा कि सपने वे होते हैं जो खुली आंखों से देखे जाते हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि देवभूमि हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे ये युवा अपने विचार ऐसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और पहचान प्राप्त हो।

इससे पूर्व, एमवाई भारत हिमाचल प्रदेश के सहायक निदेशक विजय कुमार तथा जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

प्रदीप कुमार ने चयन प्रक्रिया और डायलॉग के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नीति, प्रौद्योगिकी, खेल और सतत विकास में नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है।एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सरोज भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 12 जनवरी को संपन्न होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD