Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

गुरु साहिबानों की बेअदबी पर तुरंत इस्तीफा दें भगवंत मान और आतिशी – भाजपा

सिख भावनाओं से खिलवाड़ करने पर तुरंत इस्तीफा दें मुख्यमंत्री भगवंत मान और आतिशी – लालपुरा

Iqbal Singh Lalpura, BJP, BJP Punjab, Bharatiya Janata Party, BJP, Pritpal Singh Baliawal, Vineet Joshi, Jagdeep Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:05 IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा गुरु साहिबानों के प्रति प्रयुक्त शब्दावली तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु साहिबानों की तस्वीर के सामने शराब छिड़कने से संबंधित एक अपुष्ट वायरल वीडियो—इन दोनों मामलों पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुप्पी यह सिद्ध करती है कि सिख धर्म के मूल सिद्धांत “गुरु की निंदा सुने न कान” के विरुद्ध आप पार्टी के नेता डटकर पहरा दे रहे हैं। 

यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा ने आज चंडीगढ़ में लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नैतिक अधिकार खो चुके हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा, प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल तथा प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे।

लालपुरा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के भीतर सिख गुरु साहिबानों के बारे में अपशब्दों के प्रयोग की पुष्टि स्वयं विधानसभा के स्पीकर द्वारा की जा चुकी है, जो सिख धर्म और पूरी कौम की भावनाओं पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस गंभीर मामले में चुप्पी साधकर अपनी नीयत स्पष्ट कर दी है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पार्टी की सिख नेतृत्व इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लालपुरा ने कहा कि भगवंत मान का वायरल वीडियो इस मामले को और गंभीर बनाता है। 

उन्होंने कहा कि सिखी में ऐसा कोई रिवाज नहीं है और यदि यह घटना सत्य है तो यह सीधे-सीधे कानूनी अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की जांच पंजाब सरकार या पंजाब पुलिस नहीं कर सकती, क्योंकि जब आरोप राज्य के मुख्यमंत्री पर हों तो निष्पक्षता संभव नहीं रहती। 

इसलिए तुरंत सीबीआई या न्यायपालिका से जांच होनी चाहिए। लालपुरा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया भी इस पूरे मामले के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। यदि भगवंत मान इस्तीफा नहीं देते, तो आम आदमी पार्टी को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पहले ही ध्वस्त हो चुकी है और अब धार्मिक भावनाओं की सुरक्षा भी खतरे में है। जो सरकार गुरु साहिबानों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इकबाल सिंह लालपुरा ने दो टूक कहा कि भाजपा सिख कौम के साथ मजबूती से खड़ी है और गुरु साहिबानों की निंदा करने वालों को सजा दिलवाए बिना चुप नहीं बैठेगी।

 

Tags: Iqbal Singh Lalpura , BJP , BJP Punjab , Bharatiya Janata Party , BJP , Pritpal Singh Baliawal , Vineet Joshi , Jagdeep Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD