Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

सीमा सुरक्षा बल द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक अलंकरण समारोह का आयोजन

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 10:54 IST

सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान ने मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान, लखनौर कैम्पस, मोहाली (पंजाब) में आज सीमा सुरक्षा बल कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया।इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में और ट्राइसिटी मोहाली, चण्डीगढ, पंचकुला में पदस्थ/कार्यरत सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

समारोह आयोजन के दौरान, कुल 24 कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, श्री सतीश एस खण्डारे, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान ने दर्शकों को सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली अतीत के बारे में अवगत कराया और उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक उन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस के कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने 18 से अधिक वर्षों की सराहनीयएवं उत्कृष्ट सेवाएं देश को समर्पित की हैं। यह चौथा अवसर है, जब यह समारोह द सिटी ब्यूटीफुल ‘चण्डीगढ’ में माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चण्डीगढ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दर्शकों को संबोधित करते हुए पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने शांति और युद्ध काल के दौरान भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने में बीएसएफ अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ न केवल देश की सीमाओं की ही रक्षा करती है बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को भी बनाए रखने में पूर्णतह सक्षम है। साथ ही ऑपरेशन सिन्दूर में बी एस एफ की सक्रिय भूमिका तथा जम्मू व पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव राहत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया।समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD