Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 18:13 IST

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने सहभागिता की। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां द्वारा दी गई शिक्षाएं जीवन का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मां की सेवा करता है और उनके संस्कारों को आत्मसात करता है, वह जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि संतों और महापुरुषों के वचनों को ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि वे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और मानव को सद्मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। शांति पूजन एवं पाठ के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राज्यपाल ने इस आध्यात्मिक एवं श्रद्धा से परिपूर्ण आयोजन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आए अनेक विद्वान आचार्य, संत-महात्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें दण्डीस्वामी मुकुन्दानन्द जी गिरि (जोशीमठ), दण्डीस्वामी स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी (विशाखापट्नम्), माँ कनकेश्वरी जी देवी (मौर्बी), माँ कैलाश जी विजयवर्गीय (कैं॰मंत्री) म॰प्र॰ शासन, स्वामी ललितराम दास जी महाराज (केदारनाथ), स्वामी कुश्न गिरी जी महाराज (ज्वाला देवी) (जूना आखाड़ा), महंत स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज (ब्रहृर्षि आश्रम) (इंदौरा), स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज (कैलाश आश्रम) (प्रयागराज), विष्णु प्रयन्त (अयोध्याजी), स्वामी अतुल कृष्ण जी महाराज (चंडीगढ़), दिनेश किशोर जी (पुजारी रघुनाष मंदिर) (कुल्लु), देवी चन्द्र जी हड़िम्बा मंदिर (मनाली), कमल केलाश जी शर्मा, अभिषेक जी शर्मा, पं शशिभूषण जी शर्मा (गरली), कृष्ण चन्द्र जी शर्मा (गरली), अनिल जी (दिल्ली), शैलेश कुमार जी तिवारी (बलाहार) आचार्य (केन्द्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय), गोविंद नारायण दीक्षित (केंिन्द्रय संस्कृत विश्वविद्यालय), कृष्ण कुमार द्विवेदी (केन्द्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय), महंत हरीश भारती जी (ग्राम नरेली) भी उपस्थित थे।

कांगड़ा के उपायुक्त श्री हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD