Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भाजपा द्वारा ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना को लेकर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत फाज़िल्का से

अब मज़दूर का पैसा सीधे मज़दूर को मिलेगा, रोज़गार के दिन भी बढ़कर हुए 125: सुनील जाखड़

Sunil Jakhar, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाज़िल्का , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:28 IST

भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज फाज़िल्का ज़िले के गांव खिओवाली ढाब से राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नई योजना के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि गरीब मज़दूर के हक़ का पैसा उसे सीधे मिले और रोज़गार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि नया कानून भ्रष्टाचार के ज़रिए गरीबों के हक़ पर डाका डालने वालों पर शिकंजा कसता है, इसी कारण आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना को गरीबों के हित में भारत सरकार की एक बड़ी पहल बताते हुए कहा कि अब गरीबों का पैसा ठेकेदारों और नेताओं की जेब में नहीं जाएगा, बल्कि मज़दूर के बैंक खाते में सीधे पहुंचेगा। 

उन्होंने कहा कि योजना से भ्रष्टाचार समाप्त किया गया है, इसी कारण पुरानी नरेगा योजना में भ्रष्ट तरीकों से लाभ कमाने वाले लोग बौखला गए हैं, क्योंकि अब उनकी यह अवैध आमदनी बंद होने वाली है। उन्होंने बताया कि पंजाब में नरेगा में भ्रष्टाचार के 6,500 से अधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गरीबों के हक़ पर डाका डालने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला जारी रखते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि इस सरकार ने इस साल उस पुरानी नरेगा योजना के तहत, जिसकी यह लोग वकालत कर रहे हैं, पूरे राज्य में केवल 26 दिन का रोज़गार दिया है, जबकि फाज़िल्का ज़िले में यह औसत मात्र 17 दिन का है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि पुरानी योजना इतनी ही अच्छी थी, तो फिर 100 दिन का रोज़गार क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में पिछली योजना में किसी की जवाबदेही तय नहीं होती थी, जबकि इस नए कानून के तहत जिम्मेदारी तय होगी, इसी कारण राज्य सरकार विलाप कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगामी विधानसभा चुनावों की याद दिलाते हुए जाखड़ ने कहा कि जिन दिल्ली के नेताओं के पास उन्होंने राज्य सरकार को गिरवी रख दिया है, वे तो चले जाएंगे, लेकिन पंजाब के लोगों की बद्दुआएं उन्हें ही झेलनी पड़ेंगी। 

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है कि मुख्यमंत्री राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान दें और जनहित में काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ योजना भी केवल एक जनसंपर्क अभियान बनकर रह गई है, और ज़मीनी स्तर पर न तो नशों पर लगाम लगी है और न ही गैंगस्टरवाद पर।

सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नासमझ नीतियों के कारण आज पंजाब जिस चौराहे पर खड़ा है, वहां से उसे केवल एक मज़बूत सरकार ही निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब समझने लगे हैं कि यह मज़बूत विकल्प भाजपा ही है, जो राज्य को आर्थिक दिवालियापन से बाहर निकालकर सभी वर्गों की प्रगति के लिए काम करते हुए शांति और स्थिरता वाला प्रशासन दे सकती है, जिससे पंजाब अपनी पुरानी शान बहाल कर देश का अग्रणी राज्य बन सके।

इससे पहले पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, विधायक संदीप जाखड़, वंदना सांगवान और अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस जनजागरूकता कार्यक्रम के साक्षी बने। बाद में सुनील जाखड़ ने फाज़िल्का के डिप्टी कमिश्नर के निवास के बिल्कुल पास उस तथाकथित ‘बाधा झील’ स्थल का भी दौरा किया, जहां पुरानी नरेगा योजना के नाम पर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मौके पर कोई झील बनी ही नहीं है, जबकि सरकार के खजाने से भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

 

Tags: Sunil Jakhar , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD