Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फैज-ए-इलाही मस्जिद पूरी तरह से सुरक्षित, कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई : आशीष सूद

Ashish Sood, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:20 IST

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मस्जिद के आसपास कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से खड़े हो गए थे, जिनके खिलाफ न्यायालय के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही थी। 

कानून के दायरे में हो रही इस कार्रवाई को रोकना या उसमें बाधा डालना पूरी तरह गलत है। मंत्री ने बताया कि इस कार्रवाई के विरोध में कुछ आपराधिक और शरारती तत्वों ने प्रदर्शन और हिंसा की, जो बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आशीष सूद ने स्पष्ट किया कि फैज-ए-इलाही मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। कार्रवाई केवल उन अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हो रही है, जो कोर्ट के आदेश के दायरे में आते हैं। इसका मकसद केवल न्यायालय के आदेशों को लागू करना है, न कि किसी व्यक्ति या धर्म के खिलाफ कोई मनमानी करना।

मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे में न आएं। जो लोग उकसावे में आकर कानून हाथ में लेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें और ऐसे शरारती तत्वों की पहचान करने में मदद करें। आशीष सूद ने कहा कि प्रशासन का मकसद शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। 

किसी भी तरह की हिंसा या अराजकता न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि समाज में अस्थिरता फैलाने वाली भी है। इसलिए सभी अमन-पसंद लोग एकजुट रहें और किसी भी उकसावे या अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और मस्जिद और आसपास के क्षेत्र में किसी भी तरह की सुरक्षा की कोई कमी नहीं है। कार्रवाई केवल अवैध अतिक्रमण हटाने और न्यायालय के आदेश लागू करने तक सीमित है।

 

Tags: Ashish Sood , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD