Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

करनाल में बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का नाम रखा जाएगा अटल सेतु - मनोहर लाल

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर में निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 16:23 IST

केन्द्रीय, ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल शहर के बीचों-बीच बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और आगामी दिसम्बर मास तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैसे इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होगा, इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करके अटल सेतु रखा जाएगा। 

यह घोषणा श्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल दौरे के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए की। श्री मनोहर लाल ने मीडियाकर्मियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि करनाल में आज उनका मुख्य कार्यक्रम विदेश में रोजगार के लिये चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरण करना है। 

हरियाणा सरकार की यह एक अनूठी पहल है। इस पहल से युवाओं को बिना खर्चे के विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं दलालों से छुटकारा भी मिल रहा है और डोंकी जैसे गलत रास्ते से भी युवा बचेंगे। ऐसी व्यवस्था उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा देश का अग्रणी प्रदेश है और जल्द ही विदेशों में 7600 युवाओं के लिए और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

केन्द्रीय मंत्री ने अपने प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले लगभग 128 करोड़ रुपये से सेक्टर 13 व 14 के बीचों-बीच गुजरने वाले मार्ग पर बनाए जा रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी परियोजना करनाल के सीईओ उत्तम सिंह ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गत 19 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था, तभी से यह कार्य तेज गति से चल रहा है और निर्धारित समय अवधि से पूरा करवाने का भरसक प्रयास जारी है तथा अब तक 60 से 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

केन्द्रीय मंत्री ने इसके बाद मुगल कनाल जिसका नाम अब कर्ण कनाल है, इसके फेज 2 व 3 के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर की सुंदरता व नगर निगम के स्रोतों को बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन कार्य योजना तैयार करें। इसके अलावा फेज 4 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के बाद कर्ण कनाल के आगे के हिस्से को साफ पानी के लिये भी तैयार करने की योजना बनाएं।

श्री मनोहर लाल ने कर्ण कनाल का निरीक्षण करने के उपरांत पुरानी अनाज मंडी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कमर्शियल प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस परियोजना को तेज गति से पूरा किया जाए, ताकि नगर निगम की आय के स्त्रोतों में बढ़ौतरी हो सके। निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शक्ति कालोनी में 106 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन परियोजना का भी दौरा किया और प्रगति के बारे में जानकारी ली। 

इस पर उपायुक्त ने बताया कि यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अपने अंतिम चरण में है। श्री मनोहर लाल ने निर्देश दिये कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाए, तुरंत आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। इस अवसर पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, असंध के विधायक योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD