Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षकों से आवारा कुत्तों की गिनती कराने के मामले की जांच करेगी स्थायी समिति : विजेंद्र गुप्ता

Vijender Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 11:08 IST

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा सरकार पर लगे उन आरोपों का संज्ञान लिया, जिसमें कथित तौर पर दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का निर्देश दिया गया है। 

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे सदस्य अजय महावर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, विधायक संजीव झा और अन्य नेताओं ने दिल्ली सरकार पर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का निर्देश दिया गया है, जबकि दिल्ली सरकार ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि उसने ऐसा कोई आदेश जारी किया है।

स्पीकर ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए मैं इस पूरे मामले को विस्तृत जांच के लिए शिक्षा संबंधी विभाग की स्थायी समिति को भेज रहा हूं। उक्त समिति मामले की जांच करेगी और जल्द से जल्द सदन को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वहीं, इसे लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हम 'आप' के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज से पुनः मांग करते हैं कि वह अपना शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाने का झूठा आरोप वापस लेकर अपना एक्स पोस्ट डिलीट करें और दिल्ली सरकार से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में अरविंद केजरीवाल अपनी 30 दिसंबर की एक्स पोस्ट डिलीट नहीं करेंगे तो हम दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस मामले में दिल्ली सरकार की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

वहीं, सत्ताधारी भाजपा के विधायकों ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 'आप' प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकारी स्कूल के अध्यापकों को आवारा कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। सत्ताधारी पार्टी ने कुत्ते गिनने के आरोप को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, जबकि 'आप' ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर हमला जारी रखा।

इससे पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने अरविंद केजरीवाल की उन बातों की कड़ी आलोचना की, जिन्हें उन्होंने गुमराह करने वाली बातें बताया। उन्होंने पूर्व सीएम पर आरोप लगाया कि वह यह दावा करके 'गलत जानकारी' फैला रहे हैं कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों को गिनने का काम सौंपा जा रहा है।

 

Tags: Vijender Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD