Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

अहान शेट्टी ने दिलजीत दोसांझ को किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया

Diljit Dosanjh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ahan Shetty, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 18:36 IST

पंजाब के साधारण गांव के रहने वाले दीलजीत दोसांझ आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। वे बेहतरीन गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। उनका अभिनय और संगीत लाखों दिलों को छूता है। मंगलवार को वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस, दोस्त और साथी कलाकार उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। 

अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गायक की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, दिलजीत दोसांझ। आपका संगीत यूं ही ऊंचाइयों तक पहुंचता रहे और जहां भी जाएं, दिलों को छूते रहें और अहान के साथ हमेशा इतने प्यार और अपनापन दिखाने के लिए दिल से धन्यवाद सच में पाजी, आप दिल जीत लेते हो!"

वहीं, सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने भी दिलजीत को बधाई दी। अहान 'बॉर्डर 2' में दिलजीत के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं, दिलजीत सर। पूरे सफर में इतना प्यार, अपनापन और साथ देने के लिए शुक्रिया। आपके लिए ढेर सारा प्यार, सर।"

गायक की बात करें, तो उन्हें बचपन से ही संगीत में खास रुचि थी। इसके चलते वे गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन गाया करते थे, जिसने उनकी गायकी को मजबूत आधार दिया। अपने करियर के शुरुआती दौर में वे छोटे-छोटे कार्यक्रमों और गुरुद्वारों में गाना गाया करते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात म्यूजिक प्रोड्यूसर बलवीर बोपाराय से हुई थी।

उन्होंने गायक को साल 2004 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम 'इश्क दा उड़ा अड्डा' में गाना गाने का मौका दिया। हालांकि इस एल्बम से दिलजीत को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद ‘स्माइल’ और ‘पटियाला पेग’ जैसे गानों ने उन्हें पंजाब का लोकप्रिय सिंगर बना दिया। गायक जल्द ही वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। 

यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वरुण धवन, सनी देओल, और अहान शेट्टी समेत कई कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ahan Shetty , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD