Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने जेएनयू कैंपस में नारेबाजी को बताया शर्मनाक, कांग्रेस और 'आप' पर हमला बोला

Manjinder Singh Sirsa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 18:26 IST

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के कैंपस में हुई नारेबाजी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नारे लगाने वालों को अलगाववादी बताते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ देश को बांटने की बातें करते हैं, जो शर्मनाक है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "अगर हर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन होगा, तो फिर क्या बचेगा? इन लोगों को देश, संविधान या कानून से कोई मतलब नहीं है। 

ये लोग अलगाववादी हैं और सिर्फ ऐसी बातें करते हैं जो देश को बांटती हैं। इन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का अपमान किया है।" उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के पोस्ट पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "सुबह मैंने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का बयान देखा। 

इनको ऐसे कामों से उत्साह मिलता है। संजय सिंह ने कहा था, 'मैं सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करता हूं, पर इनको जेल में नहीं रखना चाहिए। इनको छोड़ देना चाहिए।' मतलब दिल्ली में बेकसूर लोगों को दंगों में मारने वालों को जेलों में नहीं रखना चाहिए। यह आम आदमी पार्टी का स्टैंड है।" उन्होंने आगे कहा कि 1984 के कत्लेआम के लिए यही स्टैंड कांग्रेस पार्टी का रहा है। 

इससे पता चलता है कि इन दलों की राजनीति कितनी गंदी है। दंगाइयों के पीछे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हमेशा दिखाई देती है। इस बारे में सभी को सोचना चाहिए। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण के मुद्दे पर कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को दूषित हवा देकर गई। 11 साल तक अरविंद केजरीवाल झूठे वादे करते रहे। 

वह हर साल कहते रहे कि अगले साल प्रदूषण ठीक हो जाएगा, बार-बार पांच साल और मांगते रहे। उन्होंने कहा, "अब आम आदमी पार्टी के नेता सदन में मास्क लगाते हुए मुंह छिपाकर आ रहे हैं। क्या दिल्ली के लोग उनके छिपे चेहरों के पीछे की सच्चाई नहीं देख रहे हैं? मैं कहना चाहता हूं कि पहली बार सरकार ने खुद प्रदूषण पर बहस करने के लिए कहा है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। 

अरविंद केजरीवाल के कहने पर आम आदमी पार्टी के विधायक सदन से गए।" मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दिल्ली के प्रदूषण के विषय पर चर्चा से भागें नहीं। कोई भी लड़ाई निजी नहीं है, लेकिन जिस तरह 11 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली की हवा को खराब किया है, इस पर चर्चा में जरूर शामिल होना चाहिए। इस पर आतिशी को अपना स्पष्टीकरण सदन में देना चाहिए।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD