Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

शिवरात्रि महोत्सव समाज का उत्सव, इसे राजनीति से ऊपर रखें : किशोरी लाल

राज्य स्तरीय शिवरात्री मेले की बैठक में विधायक किशोरी लाल रहे विशेष तौर पर उपस्थित

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 14:08 IST

शिवरात्री महोत्सव समाज का उत्सव है और राजनीति से ऊपर उठकर सभी को इसमें अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए। शिवरात्रि लोगों की जनभावनाओं से जुड़ा पर्व है, इसकी गरिमा और वैभव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने यह बात आज महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रथम बैठक में कही।बैठक एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित की गई और विधायक बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

विधायक ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य, आकर्षक और जनभावनाओं के अनुरूप आयोजित किया जाना चाहिए।उन्होंने आयोजन समिति को निर्देश दिए कि इस बार खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियों को भी महोत्सव में शामिल किया जाए। मेले का आयोजन सभी की सर्वसम्मति से  इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही किया जाएगा। 

साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से शिवरात्रि महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर बैजनाथ शिव मंदिर में आयोजित होने वाले हवन में विद्वानों को आमंत्रित करने पर भी बल दिया।   राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बैजनाथ एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम ने की। उन्होंने बैठक का संचालन करते हुए मेला समिति के गठन, शोभा यात्रा,  शिव मंदिर की सजावट, मेलों में खेलों को बढ़ावा देने, महोत्सव के लिए धन एकत्रित करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा स्टॉल आवंटन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त खेलों और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।  

इस अवसर पर तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर बैजनाथ-पपरोला की नप अध्यक्ष आशा भाटिया,  रविंदर बिट्टू, मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, वीरेन्द्र जम्बाल, कुलदीप राणा, रविंदर राव, वीरेन्द्र कटोच, कैप्टन जगदीश राणा, कुलदीप सोनी, जगत राम,मुनीश शर्मा,मनोज कपूर, शशि राणा, विपन राणा,  रणजीत राणा, अजय गौड, जमुना गोयल, अतुल चौधरी, कार्तिक राणा, कृष्ण राणा, अशोक सुग्गा, चंद्रा देवी, भम्बो देवी, सचिन अवस्थी, लाल चन्द,  डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राहुल धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD