Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

प्रदेश में स्थापित उद्योग को सशक्त बनाएगी सरकार : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

उद्योगों को सुनिश्चित की जाएगी निर्बाध एवं सस्ती विद्युत आपूर्ति शीघ्र लाई जाएगी नई उद्योग नीति

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Harshvardhan Chauhan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:40 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हिम एमएसएमई फेस्ट 2026  के तहत आज पीटरहॉफ शिमला में देश विदेश के प्रमुख उद्योगों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और उद्यमियों से संवाद किया। सम्मेलन के दौरान प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और प्रोत्साहन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के साथ उद्यमियों ने 10 हजार करोड़ रुपये लागत के उद्यम स्थापित करने के लिए 37 प्रतिबद्धता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही नई उद्योग नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश-अनुकूल परितंत्र विकसित करने के लिए निरंतर नवीन पहलें कर रही है, ताकि हिमाचल प्रदेश निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक इन्वेस्ट डेस्टिनेशन बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की परिकल्पना इसे हरित औद्योगिकीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ ग्रामीण औद्योगिकीकरण का एक सशक्त आर्थिक केंद्र बनाने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रो फ्यूल ईंधन से चलित सभी 22 हजार टैक्सी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से ई वी वाहनों से बदला जाएगा। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार नई योजना लेकर आ रही है, जिसके तहत 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन से बसों के परिचालन के लिए टेंडर शीघ्र ही जारी किया जाएगा। उद्यमियों की धारा 118 से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार राज्य में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्थापित उद्योगों को सशक्त बनाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में लॉजेस्टिक कॉस्ट को कम किया जाएगा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बद्दी से चंडीगढ़ रेलवे लाइन के लिए केंद्र सरकार को अपने सारे शेयर का अग्रिम भुगतान कर दिया है। हम प्रदेश में निवेश को बढ़ाएंगे। पर्यटन उद्योग हमारी विशेष प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत सम्पर्क सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

31 मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रदेश में हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को प्रोत्साहित करने के लिए 200 पांच सितारा होटल खोलने की अनुमति प्रदान की जाएगी।हिमाचल में चंडीगढ़ के समीप हिम चंडीगढ़ नाम से विश्वस्तरीय शहर का विकास किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि प्रदेश में उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा सबसे कम दरों पर विद्युत उपलब्ध करवाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से शीघ्र इम्पलिमेंट एग्रीमेंट हस्ताक्षरित करने का आग्रह किया।  ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक अवसंरचना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एमएसई फार्मा लैब, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गैस कनेक्टिविटी, बद्दी एवं ऊना में कौशल विकास केंद्र तथा सीआईपीईटी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 

भविष्य की ओर देखते हुए, हमारी परिकल्पना एक सशक्त और प्रतिस्पर्धी राज्य के निर्माण की है, जिसकी नींव मजबूत एमएसएमई आधार, सतत औद्योगिक पार्क, जीवंत स्टार्ट-अप संस्कृति तथा हमारे युवाओं के लिए भविष्य-उन्मुख कौशल विकास पर आधारित हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि ऊना में बल्क ड्रग पार्क है, जिसे 568.75 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए अंतिम पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि 2071 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत वाला यह पार्क 8000 रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक के निवेश को आकर्षित करने तथा लगभग 15000 से 20,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की क्षमता रखता है।उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के विचारों को सुनना तथा अनुभवों से सीखना हमारे लिए एक अत्यंत समृद्ध और प्रेरक अनुभव रहा है। हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 

हमने ऐसे उद्योग जगत के अग्रणी हितधारकों के साथ संवाद की शुरुआत की है, जो हमारे दृष्टिकोण को साझा करते हैं और इसे साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार राज्य की प्रगति के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके औद्योगिक उपक्रमों की स्थापना एवं विकास में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए उदार नीतियां तैयार की जा रही हैं ताकि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोज़गार के अवसर सृजित हो और आर्थिकी को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। विभिन्न नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। 

उन्होंने उद्योगों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहन की विस्तार से जानकारी दी।अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर. डी. नजीम ने प्रदेश में उद्योगों के विकास, संवर्धन और प्रदेश सरकार की विभिन्न नवाचार पहलों की विस्तृत जानकारी दी।आयुक्त उद्योग डॉ. यूनुस ने मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर महापौर सुरेन्द्र चौहान, नीति आयोग के उप-सचिव अरविंद कुमार , वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Harshvardhan Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD