Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमित शाह ने अंडमान और निकोबार में ₹373 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

द्वीपों को रणनीतिक और आर्थिक केंद्र में बदलने के मोदी सरकार के विजन पर प्रकाश डाला गया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Nityanand Rai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री विजय पुरम , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 14:20 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज श्री विजय पुरम में अंडमान एवं निकोबार सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, श्री बंडी संजय कुमार, अंडमान एवं निकोबार के प्रशासक एडमिरल (सेवानिवृत्त) श्री डी के जोशी और केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने श्री विजयपुरम में तीन नए कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि इसी भूमि पर अंग्रेज़ों द्वारा बनाई गई सेलुलर जेल में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले कई बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का लंबा समय काटा। 

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यहां दम तोड़कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मज़बूती दी और कई वीर यहां फांसी के तख्ते पर लटका दिए गए। उन्होंने कहा कि आज सेलुलर जेल में बना वीर सावरकर का स्मारक और प्रज्वलित मशाल पूरी दुनिया को बता रही है कि यहां कई महान आत्माओं ने अपना बलिदान दिया था। श्री शाह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सबसे पहले आज़ाद भारत की इसी भूमि पर तिरंगा फहराया था और उन्ही की स्मृति और उनके उदगारों के सम्मान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दो द्वीपों के नाम शहीद और स्वराज रखने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस द्वीप समूह पर हर द्वीप को स्वतंत्रता संग्राम के शूरवीरों का नाम देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह भूमि आज़ाद भारत के हर नागरिक के लिए एक तीर्थभूमि है क्योंकि यहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने पीड़ा को शक्ति, एकांत को संकल्प और यातना को स्वाधीनता तक सहन कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस द्वीप समूह को सामरिक शक्ति के रूप में परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अंडमान-निकोबार को देश के खजाने पर बोझ मानती थी, मोदी सरकार में यह देश के खजाने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में आया यह बदलाव देश के कण कण को भारत माता मानकर उसे समर्पित रहने के संकल्प का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि इसके तहत आज यहां नौ बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 2 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है और एक ही दिन में 373 करोड़ रूपए के विकास के उपहार इस द्वीप समूह को मिले हैं। श्री शाह ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं में 229 करोड़ की लागत वाला एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र शामिल है।

उन्होंने कहा कि 33 करोड़ की लागत से ज़िला अस्पताल चरण-1 का लोकार्पण, फॉरेंसिक साइंस लैब का लोकार्पण और 50 करोड़ रूपए की लागत से 6 अन्य योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। गृह मंत्री ने कहा कि आज इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से हमारे द्वीप समूहों के विकास के एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज यहां तीन नए आपराधिक कानूनों का परिचय देने वाली एक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस प्रदर्शनी को ज़रूर देखना चाहिए जिससे उन्हें आने वाले दिनों में आपराधिक न्याय प्रणाली में आने वाले आमूलचूल परिवर्तन और तकनीक को मिलने वाले कानूनी आधार के बारे में जानकारी मिल सके। 

उन्होंने कहा कि यहां के सभी वकीलों, युवा विद्यार्थियों, विशेषकर महिलाओं, को इसे ज़रूर देखना चाहिए। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशभर में गुलामी की निशानियों से मुक्ति पाने का अभियान शुरू किया है और इसीलिए नेताजी के नाम पर पोर्ट ब्लेयर का नामकरण विजय पुरम और हमारे वीर सेनानियों के नाम पर द्वीपों का नाम रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह एक प्रकार से हमारी स्वतंत्रता, संप्रभुता, समुद्री शक्ति और आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि अंडमान निकोबार में एक ओर जहां ब्लू इकोनॉमी और पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं, वहीं आज़ादी के आंदोलन की एक अमूर्त प्रतिकृति के रूप में हर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति भी यहां देखी जा सकती है। 

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार विरासत को खोए बिना पर्यावरण को सुरक्षित और सुरक्षा को सुदृढ़ रखते हुए इस द्वीप समूह को पूर्ण विकसित भारत का हिस्सा बनाने के प्रति कटिबद्ध है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पर्यटन हो या पर्यावरण, मत्स्य संपदा हो या कृषि, MSME हो या स्वच्छ ऊर्जा, हर क्षेत्र में विकास की शुरूआत यहां हुई है।

उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार में आना वाला प्रोजेक्ट पूरे विश्व के नक्शे पर अंडमान निकोबार को एक महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थान और सामरिक सुरक्षा का केन्द्र बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के एक दशक बाद यह स्थान दुनिया के सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किए जाने वाला स्थान बन जाएगा। श्री अमित शाह ने कहा कि स्कूबा डाइविंग के ISO मानांकों के अनुरूप अंडमान निकोबार को अपग्रेड कर हमने इसे वैश्विक स्कूबा और एडवेंटर वाटर स्पोर्ट्स का गंतव्य बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की एक पेड़ मां के नाम अपील के तहत यहां 24 लाख वृक्षों का रोपण कर हमने पर्यावरण की भी चिंता की है। उन्होंने कहा कि श्री विजयपुरम नगर पालिका परिषद द्वारा 98% घरों से कचरा संग्रहण किया जाना स्वच्छ भारत मिशन की ऐतिहासिक सफलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का 11वें से चौथे नंबर का अर्थतंत्र बन गया है और 2 ही साल में हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। 

श्री शाह ने कहा कि देश में आर्थिक विकास हो रहा है, हम दुनिया के उत्पादन का हब बन रहे हैं, देश सुरक्षित हो रहा है और परंपराओं को पुनर्जीवित कर अपनी संस्कृति और इतिहास के आधार पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत के लोगों ने हर क्षेत्र में अनेक प्रकार के परिवर्तन कर सर्वांगीण विकास का नया अध्याय गढ़ने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने संकल्प लिया है और देश की 130 करोड़ जनता को संकल्प दिलवाया है कि आज़ादी की शताब्दी के समय हर क्षेत्र में भारत विश्व में सर्वप्रथम होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आत्मनिर्भर भारत और भारतीयों के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा और हर भारतीय को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प भी लेना होगा।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Nityanand Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD