Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बाढ़ से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए धन आवंटन की डॉ. जितेंद्र सिंह ने की समीक्षा

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:01 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए धन आवंटन की समीक्षा की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक संपत्ति और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की भरपाई और शमन के लिए 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की है।

उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में अस्थायी मरम्मत कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जबकि क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संरचनाओं के लिए प्रत्येक के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर तैयार किए जाएंगे और सभी क्षतिग्रस्त ढांचों को इस वर्ष अगस्त तक, आवश्यक लागत पर, पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, लगभग एक सदी से लंबित उझ बहुउद्देशीय परियोजना को पुनर्जीवित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उझ परियोजना के साथ नहर प्रणाली को भी मंजूरी दी है, जिससे पाकिस्तान की ओर अनियंत्रित जल प्रवाह पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर भी बड़ी राहत मिली है। 

कठुआ मेडिकल कॉलेज में एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) सुविधा को स्वीकृति दी गई है। यह सुविधा उसी अस्पताल में टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई द्वारा शुरू की गई कैंसर केयर सुविधा को और सशक्त करेगी। साल 2025 के अगस्त महीने में कठुआ में आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही मची थी। बड़ी संख्या में लोगों के घर बह गए थे और कई क्षेत्रों से संपर्क टूट गया था। 

इस दौरान काफी नुकसान हुआ था। एहतियातन कदम उठाए गए थे और लोगों तक मदद पहुंचाई गई थी। अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दौरान हुई क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए धन आवंटन की समीक्षा की है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD