Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत सिंह मान की ओर से मोहाली हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत

पंजाब मोहाली से अंतरराष्ट्रीय कार्यों का विस्तार करेगा: सी.एच.आई.ए.एल. ने 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक सौंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Hardeep Singh Mundian, KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Sakshi Sawhney
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 18:34 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि विदेशी कार्यों के विस्तार से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) द्वारा पंजाब सरकार को 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश सौंपते समय की, जिसे उन्होंने हवाई अड्डे के सतत विकास और केंद्र-पंजाब की मजबूत साझेदारी का प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि मोहाली से मजबूत वैश्विक हवाई संपर्क उद्यमियों और व्यापारियों के लिए पहुंच को आसान बनाएगा साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करेगा और पंजाब को अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा पर्यटन के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित करेगा। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीएचआईएएल) के अधिकारियों, जिन्होंने मुख्यमंत्री को 19 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक भेंट किया, से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरंतर विकास केंद्र और पंजाब सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मोहाली से अंतरराष्ट्रीय कार्यों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है ताकि राज्य को विश्व के विभिन्न स्थानों से जोड़ा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन में मदद मिलेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र और विश्व के उद्यमियों, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की राज्य में सुगम आवाजाही में भी मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे से अधिक उड़ानें शुरू करने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी तथा साथ ही यह कदम दुनिया भर के प्रमुख उद्यमियों को राज्य में बड़ा निवेश करने के लिए आकर्षित करेगा। 

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए और अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा तथा पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में प्रदर्शित करेगा। इस दौरान सीएचआईएएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री तथा पंजाब सरकार का उनके मार्गदर्शन, समर्थन और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद किया, जिसके कारण हवाई अड्डे के विकास तथा परिचालन गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिली है। 

लाभांश का यह चेक सौंपना सीएचआईएएल की मजबूत वित्तीय स्थिति तथा हितधारकों के बीच बेहतर सहयोग को दर्शाता है, जो अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रूटों सहित भविष्य के विस्तार के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाभांश सीएचआईएएल बोर्ड द्वारा 12 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hardeep Singh Mundian , KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Sakshi Sawhney

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD