Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कांग्रेस की मेहरबानी से बनी बीजेपी सरकार ने कागजी उपलब्धियां गिनवाई लेकिन कमी और खामियों का कोई जिक्र नहीं किया: अभय सिंह चौटाला

बिना पर्ची और बिना खर्ची की बात करने वाली इस बीजेपी ने पिछले दिनों एसडीओ की भर्ती की जिसमें 90 प्रतिशत लोग बाहर के प्रदेशों के लगाए गए हैं

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 17:17 IST

बीजेपी सरकार द्वारा साल 2025 की उपलब्धियों के गुणगान किए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस की मेहरबानी से बनी बीजेपी सरकार ने कागजी उपलब्धियां गिनवाई लेकिन कमी और खामियों का कोई जिक्र नहीं किया। इस बीजेपी सरकार में एक साल में कई नए घोटाले हुए। धान घोटाला हुआ। 

जो लोग धान घोटाला करने के जिम्मेदार थे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तीन अफसरों को सस्पेंड किया गया उसके बाद तीनों को अंडर इंक्वायरी बहाल कर दिया गया। साथ ही तीनों की प्रमोशन की फाइल चला दी। श्रम मंत्री अनिल विज का बयान आया था कि उनके श्रम विभाग में 1500 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। 

जब एक मंत्री घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को लिखता है तो वो मंत्री किस बात का है? उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले किसी भी मंत्रालय में अगर कोई छोटी सी बात भी हो जाती थी तो मंत्री उसकी जिम्मेवारी लेकर मंत्री पद से इस्तीफा दे देता था।  

मुख्यमंत्री बजाय दोषियों पर कार्रवाई करने के अधिकारियों की कमेटी बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है। वैसे ही इस 1500 करोड़ रूपए के घोटाले को अलग अलग जांच कराने के बहाने इसको भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। पिछले एक साल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। 

कोई दिन ऐसा नहीं गया जब किसी न किसी विभाग में कोई घोटाला न हुआ हो। बीजेपी सरकार की दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि बारिश की वजह से किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई। किसानों को कमजोर करने के लिए न तो उसकी खराब फसलों का मुआवजा दिया और न ही खेतों में खड़े पानी को निकाला गया है।

तीसरी बीजेपी सबसे बड़ी उपलब्धि बेरोजगारी है। बिना पर्ची और बिना खर्ची की बात करने वाली इस बीजेपी ने पिछले दिनों एसडीओ की भर्ती की जिसमें 90 प्रतिशत लोग बाहर के प्रदेशों के लगाए गए हैं। अगर 90 प्रतिशत प्रदेश से बाहर के लोगों को यहां नौकरी देंगे तो हरियाणा प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान कहां जाएगा?।

इस बीजेपी सरकार ने कृषि विभाग के एसडीओ की प्रमोशन करने में भ्रष्टाचार किया और 8 केमिस्ट्री के लोगों को एसडीओ प्रमोट कर दिया जबकि प्रमोट किया जाना था बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर को। इसके लिए 8 लाख रूपए प्रति एसडीओ लिए गए। कोर्ट ने इनका प्रमोशन रद्द किया।

बीजेपी के मंत्री राव नरबीर ने मीडिया में एक आरोप लगाया कि उनके सारे अधिकारी भ्रष्ट हैं। अगर एक मंत्री यह कहता है कि अधिकारी मंथली लेते हैं तो फिर भ्रष्टाचार तो उपर से आया है। अधिकारी अपने बलबूते पे किसी से पैसा नहीं मांग सकते। लाडो लक्ष्मी में भी बड़ा घोटाला किया गया है। 

कहा तो यह गया था कि हर महीने 2100 रूपए देंगे लेकिन अब बहुत सारी शर्तें लगा कर तीन महीने में देने की बात कर रहे हैं। इसका मकसद बैंक में रखे रुपयों का ब्याज खाना है। केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गांधी का अपमान किया है। गरीब आदमी के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 

पहले 100 प्रतिशत पेंमट केंद्र की सरकार से आती थी। अब मनरेगा में 40 प्रतिशत प्रदेश को वहन करना पड़ेगा। प्रदेश के उपर पहले से ही 3.70 लाख करोड़ का कर्ज है और तन्ख्वाह देने के पैसे नहीं हैं। साफ है कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करना चाहती है। ऐसे में गरीब आदमी सडक़ पर आ जाएगा।

पिछले एक साल में नशा और अपराध बढ़ा है। पिछले डीजीपी ने स्वयं कबूला था कि उन्होंने इतने अपराधी पकड़ लिए कि उनको रखने के लिए जेलों में जगह नहीं है। इसका मतलब बेतहाशा अपराध बढ़ा था। आज की तारीख में अपराध के मामलों में हरियाणा पूरे देश में नंबर एक पर है। 

पानी में आर्सेनिक और यूरेनियम जैसे खतरनाक जानलेवा केमिकल पाए जाने पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण हरियाणा से लगते पंजाब के जिलों में लगे केमिकल उद्योग हैं जिसका सारा केमिकल कचरा घग्गर नदी में डाल दिया जाता है। इसी कारण से रतिया से लेकर रानियां तक कैंसर की मार सबसे ज्यादा है। 

दिल्ली से लेकर होडल तक का एरिया भी ऐसे ही खतरनाक केमिकल से प्रभावित है और कैंसर मरीजों की बहुत ज्यादा तादाद है। दिल्ली स्थित केमिकल फैक्ट्रियों का केमिकल कचरा यमुना के अंदर डाल दिया जाता है जो होडल तक पहुंचता है।

बीजेपी सरकार में बेतहाशा अवैध कालोनियां काटी गई जो एक रिकॉर्ड है। बीजेपी सरकार के मंत्री, विधायक समेत कई पूर्व विधायक हैं जो केवल और केवल अवैध कालोनियां काटने में लगे हुए हैं। हांसी को जिला भाजपा विधायक विनोद भयाना के कहने से बनाया है। क्योंकि उन्होंने हांसी के चारों तरफ के इलाकों में हजारों एकड़ जमीन खरीदी हुई है। 

एक षड्यंत्र के तहत फायदा लेने के लिए हांसी को जिला बनाया गया है। जबकि गोहाना और डबवाली को भी जिला बनाने की मांग चल रही है। सीडी कार्ड में भी विधायक विनोद भयाना का नाम आया था जिसमें वो पैसे लेकर सीएलयू करवाने की बात कर रहा है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने अविश्वास मत लाकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वे ज्यों के त्यों बीजेपी के साथ खड़े हैं। जो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे वो खुद सदन से नदारद थे। कांग्रेस ने बीजेपी को एक साल का और जीवनदान दे दिया है।

अभय सिंह चौटाला ने नवनियुक्त डीजीपी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने 10000 अपराधियों के भगोड़ा होने की बात मानी थी। अभय चौटाला ने कहा डीजीपी का पहला बयान हैरानी करने वाला है। क्या सरकार 11 साल से सोई हुई थी ? 

क्या सरकार को अपराधियों का संरक्षण है? क्या वर्तमान डीजीपी इन्हें पकड़ने में कामयाब होंगे? में डीजीपी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह अपराधों पर रोकथाम करेंगे। सरकार की गलत बातों को मानने की बजाय सही तरीके से काम करेंगे। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD