Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली में 'शब्दोत्सव 2026' का उद्घाटन, हर्ष मल्होत्रा बोले- कार्यक्रम में भारत की संस्कृति का एक लघु रूप देखने को मिला

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Harsh Malhotra, Shabdotsav 2026, Bharat Abhyudaya, Major Dhyan Chand Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 16:51 IST

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव 'शब्दोत्सव 2026' का उद्घाटन किया। 'वंदे मातरम' गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े प्रमुख नेता मौजूद रहे। 

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत की संस्कृति का एक लघु रूप देखने को मिला है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हजारों साल पहले जब भारत विश्व गुरु था, तब दुनियाभर के लोग नालंदा और तक्षशिला में रिसर्च के लिए आते थे। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में बदलाव किया है, उसके अंतर्गत भी शिक्षा के साथ-साथ भारत की संस्कृति को युवाओं में प्रतिपादित करने का काम किया गया है। 

शिक्षा को स्किल के साथ जोड़ा गया है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। यह दुनिया में कहीं दिखाई नहीं देता है। देश के अंदर 340 से ज्यादा जीवंत भाषाएं और 1600 से ज्यादा बोलियां हैं। यह भारत की संस्कृति का प्रदर्शन है। कपिल मिश्रा ने 'वंदे मातरम' और 'जय श्रीराम' के नारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में राजधानी को वैचारिक आतंकवाद का गढ़ बनाने के प्रयास किए गए। 

दिल्ली में कला एवं संस्कृति खत्म हो चुकी थी या फिर देश विरोधी और धर्म विरोधी दिशा में जा रही थी। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इसे बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में कला एवं संस्कृति विभाग ने कई भव्य और दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया, जो पिछली सरकारों में कभी देखने को नहीं मिला। 

इसी क्रम में दिल्ली में 'शब्दोत्सव' जैसा कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। हमने दिल्ली को नक्सली विचारधारा, झूठे इतिहास और धर्म विरोधी सोच से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 'दिल्ली शब्दोत्सव' से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि जब कोई पत्थर पुलिस, सेना या मंदिर के ऊपर उठता है, तो वह पत्थर हाथ में बाद में आता है, पहले दिमाग में आता है। 

जब कोई नक्सली या जिहादी आतंकवादी कोई बंदूक उठाता या डॉक्टर होकर भी बम बनकर फटने को तैयार हो जाता है, तो वह बम हाथ में बाद में आता है, जबकि दिमाग में उसे पहले ही रखा जाता है। दिमागों में बम-बंदूक रखने के विचार आतंकवाद के खिलाफ दिल्ली का यह कार्यक्रम 'सर्जिकल स्ट्राइक' है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Harsh Malhotra , Shabdotsav 2026 , Bharat Abhyudaya , Major Dhyan Chand Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD