Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां के तीन एनसीसी कैडेट्स का आरडीसी 2026 के लिए चयन

एक कैडेट गणतंत्र दिवस परेड पर कर्तव्य पथ पर करेगा मार्च

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 15:55 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी), लांडरां के तीन एनसीसी कैडेट्स को रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) 2026 के लिए चुना किया गया है। यह चयन इन्हें देशभर से, नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा संचालित मल्टी स्टेज इवैल्यूएशन प्रोसेस के माध्यम से चुने गए सीमित कैडेट्स में शामिल करता है, जो संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है। 

चुने गए कैडेट्स में सीएसई के स्टूडेंट अनुभव को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भाग लेने के लिए चुना गया है, जबकि आईटी के स्टूडेंट नवीन कुमार और सीएसई के स्टूडेंट विशाल, प्रधानमंत्री रैली में भाग लेंगे। इन सभी कैडेट्स ने इससे पहले 12 से ज़्यादा एनसीसी कैम्प्स में भाग लिया है। 

उन्होंने सीजीसी लांडरां के एनसीसी डिपार्टमेंट तथा 3 पंजाब बटालियन एनसीसी, मोहाली, के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह सिलेक्शन एनसीसी गतिविधियों में इंटर ग्रुप और नेशनल लेवल पर भागीदारी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीजीसी लांडरां की स्थापित उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ता है। 

अभी हाल ही के वर्षों में कैडेट सलोनी नायक ने इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता, जबकि कैडेट प्रीनीत कौर ने बेसिक लीडरशिप कैंप में पहला स्थान हासिल किया और डिबेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित हुईं। एसयूओ महिमा को ट्रेनिंग कैम्प्स और कम्युनिटी इंगेजमेंट्स में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट कैडेट का सीडब्ल्यूएस अवार्ड प्रदान किया गया। 

इससे पहले, वर्ष 2025 में कैडेट विदुषी चौहान ने कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में सीजीसी लांडरां का प्रतिनिधित्व किया था। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों में सीजीसी लांडरां की मेधावी तोमर की उपलब्धि भी  शामिल हैं जिन्होंने 2019 में एनसीसी का अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार जीता और उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की एनसीसी रैली के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया; यह उपलब्धियां संस्थान के सभी एनसीसी कैडेट्स के लिए आज भी एक प्रेरणास्रोत और रेफरेन्स पॉइंट बनी हुई है। 

सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू तथा प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कैडेट्स के सिलेक्शन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “रिपब्लिक डे कैंप के लिए हमारे कैडेट्स का चुना जाना तथा गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री रैली जैसे आयोजनों में उनकी भागीदारी, कैडेट्स के निरंतर प्रयासों और सीजीसी लांडरां में एनसीसी के माध्यम से प्रदान किए जा रहे सुव्यवस्थित प्रशिक्षण को दर्शाती है। 

हम उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सहभागिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।” एनसीसी के साथ सीजीसी लांडरां की निरंतर सहभागिता का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ लीडर डेवलपमेंट, डिसिप्लिन और सिविक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD