Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

30,000 रुपये रिश्वत लेता तहसीलदार विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 12:09 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जिला संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके सह-अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आरोपी तहसीलदार के घर की तलाशी के दौरान 1,45,000 रुपये की राशि बरामद की गई। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला संगरूर के गांव महिलां के एक निवासी द्वारा तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात जगतार सिंह तहसीलदार और मालविंदर सिंह क्लर्क के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000/- रुपये की रिश्वत ली थी। शिकायत की जांच के बाद, यह पाया गया कि उक्त आरोप वास्तव में सच्चे हैं। 

प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस रेंज, पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। विजीलैंस ब्यूरो पंजाब लोगों से अपील करता है कि वे भ्रष्टाचार की ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट हमें करें। 

विजीलैंस ब्यूरो भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD