Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

'उनकी यादें आज भी मेरे दिल में जिंदा हैं', जिंदगी के कुछ पुराने लम्हों में खोईं कविता कौशिक

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Kavita Kaushik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:12 IST

टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलाकार अक्सर ऑन-कैमरा मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन ऑफ-कैमरा उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही होती हैं। इस कड़ी में मशहूर टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा भावुक पोस्ट साझा किया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस पोस्ट में कविता ने अपनी जिंदगी के उन पुराने रूपों को याद किया, जिन्हें वह आज बहुत मिस करती हैं। कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक नोट साझा किया, जिसका शीर्षक था 'मेरे वो रूप जिन्हें मैं आज भी याद करती हूं।'इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि समय, जिंदगी और निजी अनुभवों ने उन्हें कैसे बदल दिया है। 

उन्होंने कहा, ''मैं अपनी जिंदगी के कुछ हिस्सों को पीछे छोड़ चुकी हूं, लेकिन उनकी यादें आज भी मेरे दिल में जिंदा हैं। जब पापा साथ थे, तब बेफिक्र थी। पिता का साया खोना किसी भी इंसान के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आता है।'' अपने पोस्ट में कविता ने अपने उन अलग-अलग रूपों का जिक्र किया, जिन्हें वह आज बहुत याद करती हैं। 

उन्होंने लिखा, ''मुझे वह शांत और कोमल लड़की बहुत याद आती है, जो स्कूल की यूनिफॉर्म के पीछे छिपी रहती थी और जिसे कोई ठीक से समझ नहीं पाया। मुझे वह छोटी सी बच्ची भी याद आती है, जिसे बस खेलना-कूदना पसंद था और जो जिंदगी की जिम्मेदारियों से बिल्कुल बेफिक्र थी।'' कविता ने अपने अंदर उस निडर और साहसी लड़की को भी याद किया, जो बिना सोचे-समझे आसमान से छलांग लगाने या बर्फीली झीलों में कूदने का हौसला रखती थी। 

उन्होंने लिखा, "कभी मेरे अंदर ऐसा आत्मविश्वास था कि मैं दुनिया में कुछ भी कर सकती हूं, लेकिन अब मैंने इन सभी रूपों को अलविदा कह दिया है, शायद किसी बेहतर दुनिया में इन पुराने रूपों से फिर मुलाकात होगी।" इस पोस्ट के साथ कविता कौशिक ने कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके बचपन की झलक है। कुछ तस्वीरों में वह अपने दिवंगत पिता के साथ खूबसूरत पल बिताती हुई नजर आ रही हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Kavita Kaushik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD